1 जनवरी से सेविंग अकाउंट वालों को मुफ्त मिलेगी NEFT की सुविधा
यूटिलिटी डेस्क. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को निर्देश जारी कर कहा है कि बचत खातों से ऑनलाइन लेनदेन करते वक्त नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) चार्ज नहीं वसूले जाएंगे। यह नियम 1 जनवरी 2020 से लागू होगा। यानि 1 जनवरी 2020 से NEFT के जरिए ट्रांजैक्शन करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। आपको बता दें कि ऑनलाइन पैसों के लेन-देन के लिए NEFT और RTGS का इस्तेमाल किया जाता है।
लगातार बढ़ रहा डिजिटल पेमेंट किा चलन
आपको बता दें कि अक्टूबर 2018 से लेकर सितम्बर 2019 के बीच में कुल नॉन-कैश रिटेल पेमेंट में डिजिटल पेमेंट की हिस्सेदारी 96 फीसदी रही है। इसी दौरान, NEFT सिस्टम के जरिए 252 करोड़ और यूपीआई पेमेंट सिस्टम के जरिए 874 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। साल दर साल के हिसाब से दोनों में क्रमश: 20 फीसदी और 263 फीसदी का इजाफा हुआ है।
क्या है NEFT?
इंटरनेट के जरिए दो लाख रुपए तक के लेन-देन के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिये किसी भी शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी शाखा के बैंक खाते को पैसा भेजा जा सकता है।बस इकलौती शर्त ये है कि भेजने वाले और पैसा पाने वाले, दोनों के पास इंटरनेट बैंकिंग सेवा होना जरूरी है। अगर दोनों खाते एक ही बैंक के हैं तो सामान्य स्थिति में कुछ सेकेंड्स के अंदर पैसा ट्रांसफर हो सकता है।
कब कर सकते हैं NEFT?
मौजूदा समय में NEFT सुविधा रविवार और शनिवार के दिन बंद रहती है। इसके अलावा जिस दिन बैंक बंद रहता है, उस दिन भी NEFT नहीं होता है।
सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक एनईएफटी के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके जरिए एक दिन में 2 लाख रुपए तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rrAHhR
No comments