Breaking News

SBI ने ग्राहकों को सीवीवी और यूपीआई-पिन सहित कई अन्य जानकारियां किसी दूसरे को न देने की दी सलाह

यूटिलिटी डेस्क. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को फ्रॉड मैसेजों से अलर्ट किया है। एसबीआई ने ट्विटर के जरिए ग्राहको को कहा है कि वो अपने कार्ड की जानकारी खुद तक ही सीमित रखें। इसे किसी दूसरों के साथ शेयर न करें। ऐसा करना आपके पैसों का असुरक्षित कर सकता है। आपको बता दें कि एसबीआई देश का सबसे बड़ा और इसके पूरे देश में 42 करोड़ से ज्यादा से ज्या ग्राहक हैं।


क्या है ट्वीट?
एसबीआई ने अपने ट्वीट में लिखा, आपको अपने बैंक डिटेल्स जैसे, पासवर्ड, पिन, ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई-पिन आदि की जानकारी सिर्फ खुद को होनी चाहिए, किसी दूसरे को नहीं। एसबीआई ने बताया कि RBIKehtaHai कि जानकार बनिए, सतर्क रहिए!


धोखाधड़ी होने पर बैंक को तुरंत दें सूचना
SBI ने अपने दूसरे ट्वीट में ग्राहकों को बताया कि अगर आपके बैंक खाते में धोखाधड़ी होती है तो इसकी सूचना तुरंत अपने बैंक को दें। RBIKehtaHai कि आपकी ओर से जल्दी सूचना मिलने पर हम अपनी तरफ से इस पर तत्काल कार्रवाई कर सकते हैं. अपने खाते में किसी भी अनधिकृत गतिविधि के लिए सतर्क रहें और हमें तुरंत सूचित करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NXNoIQ

No comments