Breaking News

2 साल में शुरू होंगी 45 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर लॉन्च की जाएंगी नई ट्रेनें

यूटिलिटी डेस्क. रेलवे बोर्ड ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) चेन्नई को 45 नई ट्रेन-18 ट्रेनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। ट्रेन-18 को वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह नई ट्रेनें 2021-22 तक आ जाएंगी। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इनकी शुरुआत की जाएगी। अभी ट्रेन-18 के दो सेट सेट दिल्ली-वाराणसी और दिल्ली-कटरा के बीच चल रहे हैं। पहली ट्रेन-18 या वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत इस साल 15 फरवरी को नई दिल्ली से वाराणसी के लिए हई। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को 5 अक्टूबर को दिल्ली से कटरा के बीच चलाया गया था।


वजन में हल्की होंगी नई ट्रेनें
अधिकारी ने कहा कि नई ट्रेनों का निर्माण रिसर्च डिजाइन्स एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) की ओर से मंजूरी किए गए नए परिवर्तित डिजाइन के आधार पर होगा। नए डिजाइन के अनुसार यह ट्रेनें पहले के मुकाबले वजन में हल्की होंगी और इनमें बिजली की खपत कम होगी।


ट्रेन-18 यात्रियों को मिलती हैं यह सुविधाएं

  • ट्रेन-18 में यात्रियों को हाई-स्पीड ऑन बोर्ड वाई-फाई, जीपीएस आधारित पैसेंजर इंफोर्मेशन सिस्टम, टच फ्री बायो वैक्यूम टॉयलेट्स, एलईडी लाइट्स, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम जो तापमान को अपने आप एडजस्ट कर देता है।
  • ट्रेन-18 में कुल 16 कंपार्टमेंट हैं जिसमें दो एक्जीक्यूटिव कंपार्टमेंट होते हैं जिनमें 52 सीटें होती हैं। अन्य कोच में प्रत्येक में 78 सीटें होती हैं। एक्जीक्यूटिव कोच में घूमने वाली सीटें होती हैं जिनको किसी भी दिशा में घुमाया जा सकता है।
  • ट्रेन में एसी, टीवी, ऑटेमैटिक दरवाजे, हाइक्लास पैंट्री और वॉशरूम इस ट्रेन में सबकुछ है। वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो कि भारतीय रेल नेटवर्क की सबसे तेज स्पीड है


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S4c6uJ

No comments