क्रोध और लालच की वजह से मन रहता है अशांत, इन बुराइयों को छोड़ने के बाद ही मिलेगी शांति
- सेठ ने संत को प्रणाम किया और कहा कि गुरुदेव मेरे पास धन-संपत्ति बहुत है, लेकिन मेरा मन अशांत है, मुझे ठीक से नींद नहीं आती और मानसिक तनाव बना रहता है। संत ने उससे कहा कि मैं तुम्हारी समस्या का निवारण कर दूंगा, लेकिन पहले तुम मुझे दूध का दान करो। संत ने कहा कि ठीक है मैं अभी दूध ले आता हूं। थोड़ी ही देर में सेठ दूध लेकर संत के पास पहुंच गया।

- सेठ को देखकर संत ने अपना एक बर्तन आगे बढ़ाया, उस बर्तन में सैकड़ों छेद थे। सेठ बर्तन देखकर हैरान हो गया, वह बोला कि गुरुजी इसमें दूध डालूंगा तो टिकेगा नहीं, नीचे गिर जाएगा। कृपया आप कोई दूसरा बर्तन निकालें, जिसमें कोई छेद न हो।
- संत ने सेठ से कहा कि तुम सही बोल रहे हो, इस बर्तन में छेद हैं, इस कारण दूध नहीं टिकेगा। ठीक इसी तरह तुम्हारे मन में भी क्रोध और लालच की वजह से सैकड़ों छेद हो गए हैं, इन छेदों की वजह से मेरा उपाय तुम्हारे मन में टिक नहीं सकेगा। जब तक मन में ये छेद रहेंगे, तुम्हें शांति नहीं मिल सकती। सबसे पहले तुम्हें क्रोध को काबू करना होगा और लालच छोड़ना होगा। अपने धन को परोपकार में खर्च करोगे तो तुम्हें शांति मिल सकती है।

- रोज मंत्र जाप और ध्यान करोगे तो क्रोध को काबू किया जा सकता है। सेठ को संत की बातें समझ आ गई और उसने इन बुराइयों को छोड़ने का संकल्प लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EzQ5vW
No comments