2019 और मौजूदा दशक के सेक्सिएस्ट एशियन मैन बने ऋतिक रोशन, शाहिद दूसरे और टाइगर चौथे नंबर पर
बॉलीवुड डेस्क.दुनिया भर में 50 सेक्सिएस्ट एशियन मैन की सूची में ऋतिक रोशन टॉप पर रहे हैं। 2019 और मौजूदा दशक की दोनों सूचियों में ऋतिक ने पहला मुकाम हासिल किया है। जबकि शाहिद कपूर 2019 की सूची में दूसरे रहे और टाईगर ने पहली बार इस सूची में चौथी पोजीशन बनाई है।
ऋतिक इसलिए बने सबके फेवरिट: ऋतिक के बारे में लिखते हुए असजद ने बताया कि वे सेक्सिएस्ट एशियन मैन के लिए सबसे ज्यादा वोट पाने वाले स्टार बन गए हैं। वहीं 2019 में उनकी दो फिल्मों सुपर 30 और वॉर ने उनका चार्म बनाए रखा। ऑल राउंडर टैलेंटेड स्टार, सकारात्मकता, आंतरिक शक्ति और सेहत को बढ़ावा देने वाले ऋतिक को मौजूदा दशक का भी सबसे सेक्सी एशियन मैन चुना गया है।
इस तरह बनती है लिस्ट : यूके बेस्ड ईस्टर्न आई न्यूजपेपर द्वारा तैयार की जाने वाली इस लिस्ट का आधार दुनिया भर के फैन्स द्वारा किए गए वोट्स, सकारात्मक असर, मीडिया का अटैंशन ही आधार बनता है। पेपर के एंटरटेनमेंट एडिटर असजद नाजिर ने भी अपने ट्विटर पर इन दोनों सूचियों के शीर्ष 6 नामों की घोषणा की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35WOJaa
No comments