रोनाल्डो ने 2.56 मीटर जंप कर हेडर से गोल किया, 1.5 सेकंड हवा में रहे; युवेंट्स ने सेंपडोरिया को 2-1 से हराया
खेल डेस्क. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बुधवार रात कुछ ऐसा किया, जो आमतौर पर एनबीए में देखने को मिलता है। उन्होंने जमीन से 2.56 मीटर ऊपर जंप कर हेडर से गोल किया। रोनाल्डो 1.5 सेकंड हवा में रहे। ऐसा अक्सर बास्केटबॉल में देखने को मिलता है। रोनाल्डो जब हवा में थे तब उनकी कमर विरोधी टीम के डिफेंडर के सिर तक थी। 34 साल के रोनाल्डो ने एलेक्स सेंड्रो के पास पर गोल किया। रोनाल्डो ने 45वें मिनट में गोल किया। युवेंटस के लिए एक अन्य गोल पाउलो डायबाला ने 19वें मिनट में किया। इटैलियन फुटबॉल लीग सीरी ए के मैच में युवेंटस ने सेंपडोरिया को 2-1 से हराया।
मैनचेस्टर सिटी ने ऑक्सफोर्ड यूनाइटेड को हराया
लीग कप के सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीमें भिड़ेंगी। डिफेंडिंग चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी ने ऑक्सफोर्ड यूनाइटेड को 3-1 से हराया। सिटी की ओर से जोआओ केनसेलो ने 22वें और रहीम स्टर्लिंग ने 50वें, 70वें मिनट में गोल किए। वहीं, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कोलचेस्टर को 3-0 से मात दी। मार्कस रेसफोर्ड ने 51वें और एंथोनी मार्शल ने 61वें मिनट में गोल किए। सिटी और यूनाइटेड इससे पहले 2010 में आमने-सामने हुईं थीं। तब यूनाइटेड 4-3 से जीता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZbKzcq
No comments