Breaking News

रविवार को मिल सकता है अच्छा अवसर, परिवार के साथ बितेगा समय

जीवन मंत्र डेस्क। रविवार, 15 दिसंबर का मूलांक 6 और भाग्यांक 3 है। दिन अंक 1, 4 और मासांक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति है और अंक 3 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 15 दिसंबर...
  • अंक 1
जनसंपर्क सेवा के अधिकारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। मीडिया में धन लगाने वालों के लिए अच्छा अवसर हो सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।
क्या करें- अपने पितर को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 2
फायनेंसियल सेक्टर में साझेदारी का काम कर रहे हैं तो लाभ हो सकता है। परिवार के साथ घूमने-फिरने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पाचन का मामला गड़बड़ा सकता है।
क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 3
खास मित्र से मिलना हो सकता है। व्यावसायिक लाभ हो सकता है। खानपान में लापरवाही न बरतें।
क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 4
पारिवारिक काम करने वालों के लिए स्थिति अच्छी लाभकारी रह सकती है। ब्लड शुगर के शिकार हैं तो संभल कर रहें। सिर में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- कुत्तों को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 5
जॉब संबंधी दूर की यात्रा हो सकती है। अपनों और परायों में पर्याप्त विभाजन कर लें। पेट संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- शिव परिवार को वस्त्र भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
  • अंक 6
धन संबंधी उलटफेर परेशान कर सकते हैं। जौहरियों को हानि हो सकती है। पसलियों का दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- शनि भगवान को तिल का तेल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
  • अंक 7
आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। नया परिचय बन सकता है, जो आगे जाकर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सांस संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- गुरु या गुरुतुल्य व्यक्ति का विशेष आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
  • अंक 8
बॉस के साथ यात्रा दुखी कर सकती है। अपने विचारों का ताना-बाना बिखरने न दें। असमंजस से बचें।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 9
मनोरंजन के क्षेत्र में धन लगाना चाहते हैं तो अभी रुकें। मित्रों का साथ सुख दे सकता है। अपनी इच्छाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें।
क्या करें- लाल रसदार मिठाई खाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sunday rashifal, 15 December rashifal, numerology, ank jyotish, daily rashifal, aaj ka ank rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38GC3GK

No comments