जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 9 दिसंबर का मूलांक 9 और भाग्यांक 6 है। दिन अंक 2, 7 और मासांक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंकों के विशेष योग रहेंगे। अंक 2 और अंक 7 में परस्पर विरोधी युति बनी है, अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति है। अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 6 के परस्पर विरोधी युति है। अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति है, अंक 3 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार...
राजनीतिक करियर में कोई खास हलचल का संकेत मिल सकता है। पुत्र के करियर से संबंधित अच्छा समाचार मिल सकता है। सिर में खिंचाव महसूस हो सकता है।
क्या करें- रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6,
महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
साझेदारी में चल रही ठेकेदारी लाभ दे सकती है। परिवार की महिला को करियर में लाभ हो सकता है। पेट खराब रह सकता है।
क्या करें- गाय को रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7,
महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
बहु प्रतीक्षित कार्य के मामले में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का अच्छा सहयोग मिल सकता है। स्थानीय यात्रा हो सकती है।
क्या करें- शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2,
महत्वपूर्ण रंग- सफेद
पैतृक व्यवसाय में हैं तो लेनदेन संभल कर करें। बड़े सरकारी सप्लायरों के लिए भुगतान संबंधी मामला पक्ष का रह सकता है। ब्लड शुगर के शिकार हैं तो इस मामले में बिलकुल भी लापरवाही न बरतें।
क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5,
महत्वपूर्ण रंग- हरा
समय जितना पक्ष का है, उतना ही विपरीत भी है। अदालती मामले में उलझने से बचें। पैरों का दर्द परेशान कर सकते है।
क्या करें- जल में दूर्वा (दूब) डाल कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1,
महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
खनन कारोबारियों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पुराना अटका पैसा मिल सकता है। मांसपेशियों का दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9,
महत्वपूर्ण रंग- लाल
निकट परिचित के कारण जॉब संबंधी मामले में लाभ की स्थिति मिल सकती है। अपने-पराए की पहचान अच्छे-से हो सकती है। आंखों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें।
क्या करें- शनि भगवान को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8,
महत्वपूर्ण रंग- काला
इच्छित स्थान पर स्थानांतरण हो सकता है। किसी बड़े आदमी का संरक्षण मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी अप्रिय स्थिति झेलनी पड़ सकती है।
क्या करें- अपने पितर का विशेष पूजन करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4,
महत्वपूर्ण रंग- नीला
किसी गुरुतुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन जीवन को सफलता के पथ पर ले जा सकता है। संतान संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। दूर की यात्रा हो सकती है।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3,
महत्वपूर्ण रंग- पीला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sUNHx3
No comments