Breaking News

रेपो रेट में पांच बार कटौती से फिक्स्ड डिपॉजिट से मिलने वाला रिटर्न कम हुआ; पीपीएफ, केवीपी और सेविंग बॉन्ड हो सकते हैं बेहतर विकल्प

यूटिलिटी डेस्क. रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा समिति ने पिछली बैठक में ब्याज दरें अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। लेकिन, इससे पहले लगातार पांच बार दरें घटाने का फैसला किया गया था। इसका साइड इफेक्ट यह रहा कि निवेश के लिए काफी सुरक्षित माने जाने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम से मिलने वाला रिटर्न भी लगातार कम होता गया। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अब अलग-अलग अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.5% से 6.25% सालाना ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 6.75% तक है। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक एफडी पर 4% से 6.40% तक का ब्याज देता है।


सीनियर सिटीजन के लिए यह दरें 6.9% तक है। शेयर बाजार व म्यूचुअल फंड में निवेश को लोग जोखिम भरा मानते हैं और उनके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट अच्छा होता है। लेकिन, अब चूंकि इससे मिलने वाला रिटर्न कम हो गया है अन्य विकल्प तलाशे जा रहे हैं। आइए जानते हैं सुरक्षित निवेश के कौन से उपाय हैं जहां एफडी की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35kyowc

No comments