Breaking News

भारत का गेंदबाजी आक्रमण शानदार, लेकिन स्पिनर्स ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष करते हैं : रिकी पॉन्टिंग

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग की नजर में उनकी टीम गेंदबाजी में भारत से बेहतर है। उन्होंने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की एक क्रिकेट वेबसाइट से यह बात कही। हालांकि उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजों कीतारीफ की।

पॉन्टिंग ने कहा, पिछले कुछ सालों में भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। इसमें इशांत शर्मा, उमेश यादव, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को जोड़ दिया जाए तो टीम की ताकत औरबढ़ जातीहै। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में भारतीय स्पिनर्स संघर्ष करते हैं। यहां नाथन लॉयन का रिकॉर्ड भारतीय स्पिनर्स से अच्छा है।

नाथन लॉयन ने घर में भारत के खिलाफ 4 बार 5 विकेट लिए
लॉयन ने ऑस्ट्रेलिया में खेले 45 टेस्ट में 171 विकेट लिए हैं। इसमें भारत के खिलाफ 51 विकेट हैं, जो उन्होंने 11 टेस्ट में हासिल किए। वह घरेलू जमीन पर 4 मौकों पर भारत के खिलाफ 5 विकेट ले चुके हैं। अश्विन ने अब तक

ऑस्ट्रेलिया में खेले 7 टेस्ट में 27 विकेट लिए हैं। वहयहां एक बार भी 5 विकेट नहीं ले पाएं हैंजबकि करियर में वह 27 बार ऐसा कर चुके हैं।भारतीय स्पिनर ने 70 टेस्टमें 362 विकेट लिए हैं।

'न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम में बदलाव की उम्मीद नहीं'

पॉन्टिंग ने न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर कहा, मुझे पहले टेस्ट के प्लेइंग-11 में बदलाव होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि टीम अच्छा खेल रही है। उसने हाल ही में पाकिस्तान को दो मैचों की सीरीज में हराया है। इस जीत के साथ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर आ गया है। उसके 7 मैचों से 176 अंक है। जबकि पहले स्थान पर 360 अंकों के साथ भारत है।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच 12 दिसंबर को खेला जाएगा पहला टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 12 दिसंबर से पर्थ में होगी। दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न जबकि तीसरा 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36198uv

No comments