Breaking News

इमरान के मंत्री ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में हार के जिम्मेदार मिस्बाह-वकार, वो सरफराज को पसंद नहीं करते

खेल डेस्क. पाकिस्तान के एक मंत्री अली जैदी ने ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट टीम की करारी शिकस्त का जिम्मेदार हेड कोच मिस्बाह उल हक और बॉलिंग कोच वकार यूनिस को ठहराया। जैदी के मुताबिक, सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाना गलत फैसला था। नौपरिवहन मंत्री जैदी ने सोमवार को कई ट्वीट किए। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान टीम में जबरदस्त गुटबाजी है और इसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ता है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पाकिस्तान टीम पहले टी20 सीरीज 2-0 से हारी। इसके बाद दो टेस्ट मैचों में भी हार का अंतर यही रहा।

पहले चुप रहना जरूरी था
सोमवार को पाकिस्तान टीम एडिलेड में दूसरा टेस्ट एक पारी और 48 रन से हारी। ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट में भी उसे पारी और पांच रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा था। शर्मनाक हार से अली जैदी काफी नाराज हैं। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “पहले मैं इसलिए चुप रहा क्योंकि टीम सिलेक्ट हो चुकी थी और ऑस्ट्रेलिया जा रही थी। लेकिन, अब ईमानदारी से बात करना जरूरी है। सरफराज को कप्तानी से क्यों हटाया गया? क्या पीसीबी इसका जवाब देगी? उसने टी20 में हमें पहले पायदान पर पहुंचाया। उसकी वजह से हम चैम्पियंस ट्रॉफी जीते। ##

मिस्बाह और वकार हार के जिम्मेदार
जैदी ने आगे कहा, “हाल के दिनों में सरफराज हमारा सबसे कामयाब कप्तान है। उसने दो बार भारत को आईसीसी टूर्नामेंट में हराया। ये तो सबको पता है कि हेड कोच-चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक और बॉलिंग कोच वकार यूनिस उसे पसंद नहीं करते। इनकी इस पसंद-नापसंद का खामियाजा पाकिस्तान टीम को उठाना पड़ा। टीम में गुटबाजी है। ये तो सब जानते थे। पीसीबी को वक्त रहते इस समस्या से निपटना चाहिए था। इसका भी नुकसान हुआ। अब समय आ गया है जब हम इन सारे मामलों पर सख्त फैसले करें।” जैदी को प्रधानमंत्री इमरान का करीबी भी माना जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरफराज अहमद को सितंबर में कप्तानी से हटाया गया था। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35SpXaY

No comments