एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स हो रहे परेशान, मोबाइल और नेट बैंकिंग ठप
यूटिलिटी डेस्क. एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप सुविधा ठप होने के कारण पेरेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टेक्निकल की वजह से बीते लगभग 24 घंटे से बैंक की नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सुविधा ग्राहकों को नहीं मिल पा रही है। कंपनी ने सोमवार को बैंक ने ट्वीट कर कहा था कि तकनीकी खराबी की वजह से हमारे कुछ कस्टमर को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग एक्सेस करने में परेशानी आ रही है। हमारे एक्सपर्ट इस मामले को प्राथमिकता में रखते हुए लगातार काम कर रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि जल्द हम इन सर्विस को दोबारा शुरू करेंगे।
अभी भी हो रही है परेशानी
नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सर्विस में आ रही परेशानी दूर हुई है या नहीं, इस बारे में बैंक की ओर से अभी कोई ट्वीट नहीं आया है। लेकिन ऐसा लगता है कि अभी भी दिक्कत बनी हुई है क्योंकि मंगलवार सुबह से कस्टमर्स बैंक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत कर रहे हैं।
बैंक कामार्केट कैपिटलाइजेशन बीएसई पर7 लाख करोड़ रुपए पहुंचा
इस साल नवंबर में एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन बीएसई पर पहली बार 7 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक इस आंकड़े तक पहुंचने वाली देश की तीसरी कंपनी बन गई। इससे पहले टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज इतना मार्केट कैप हासिल कर चुकी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37WV72W
No comments