सोमवार को कुछ लोगों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है, धैय से करें काम
- मेष - Ace of Pentacles
करियर: किसी ऐसी स्कीम में निवेश न करें जो आपको बहुत जल्द लाभ की आशा दे, नुकसान हो सकता है। सोच समझ कर निर्णय लें।
लव: रिश्तों में आज कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी रिश्ते में आत्मसम्मान बना कर रखें, वरना उस रिश्ते में कडवाहट उत्पन्न हो सकती है।
हेल्थ: यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो यह एक प्रकार से आपके मन और शरीर को स्वच्छ कर रहा है।
- वृष - Ace of Cups
करियर: कार्यक्षेत्र में जल्द ही परिस्थिति में बदलाव आएगा। पुरानी बातों और चीजों को जाने दें, ताकि कुछ नया उसकी जगह ले सके।
लव: प्रियजन के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। बीती बातों को याद करके अपने वर्तमान के रिश्तों को खराब न होने दें।
हेल्थ: तनाव से बचें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है। अपना ध्यान रखें।
- मिथुन - Nine of Swords
करियर: यदि अपना व्यवसाय आरंभ करना चाहते हैं तो यह उचित समय है, अवसर और साधन आसानी से प्राप्त होंगे।
लव: अपने लिए भी थोड़ा समय अवश्य निकालें। अपने परिवार को अपनी जरूरतों के बारें में समझें।
हेल्थ: स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो मॉडर्न चिकत्सा के साथ-साथ अल्टरनेटिव चिकित्सा करने के अच्छा फल मिलेगा, जल्द रिकवरी होगी।
- कर्क - The Sun
करियर: कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा। नई नौकरी मिलने के आसार हैं, लेकिन सोच-समझ कर ही निर्णय लें। सहकर्मियों से आज पूरा सहयोग मिलेगा।
लव: प्रियजनों के साथ आज अच्छा समय बीताने को मिलेगा। आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। अविवाहितों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज व्यायाम आदि के नियम में कोई बड़े फेर बदल न करें। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
- सिंह - Five of Pentacles
करियर: कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें, आपकी बातों को गलत प्रसंग में पेश किया जा सकता है।
लव: परिवार में किसी की बात को दिल पर न लें। घर के फैसलों में किसी बाहर वाले की सलाह को बहुत महत्व न दें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी से बचें, नहीं तो यह भविष्य में रोग का कारण बन सकता है। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
- कन्या - Six of Wands
करियर: काम में अपना फोकस बनाएं रखें। व्यर्थ की गॉसिप में न पड़ें, नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है।
लव: पुरानी बातों को याद कर आज दुख मनाने में अपना समय बर्बाद न करें। जो बीत गया, उसके लिए आप कुछ नहीं कर सकते, वर्तमान में जीने का प्रयास करें।
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव से बचें। चिंता किसी भी चीज का हल नहीं है। कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है।
- तुला - Three of Cups
करियर: कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत को बेकार न जाने दें। सोच-समझ कर काम करें और अपना हक मांगने से न कतराएं।
लव: किसी रिश्तेदार या प्रियजन पर अपने आपको इतना न्योछावर न करें कि वे आपका महत्व ही भूल जाएं। अपने आत्मसम्मान को बना कर ही कोई रिश्ता निभाएं।
हेल्थ: अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए थोड़ा समय नियमित रूप से अवश्य निकालें। मौसम के कारण आज कुछ परेशानी हो सकती है।
- वृश्चिक - Temperance
करियर: आज काम में मन नहीं लगेगा। अपना फोकस बनाए रखें। यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करें, जिसमें आपको खुशी मिलती हो। उससे आर्थिक समृद्धि भी मिलेगी।
लव: आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में अपने आप को और अपनी जरूरतों को न भूल जाएं। अपने लिए भी थोड़ा समय अवश्य निकालें। अपने परिवार को अपनी जरूरतों के बारें में समझाएं।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यह अच्छा समय है, नियमित रूप से व्यायाम आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का। मेडिटेशन से मन में शांति बनी रहेगी और व्यर्थ चिंता करने की आदत में भी सुधार होगा।
- धनु - The Chariot
करियर: कार्यक्षेत्र में अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाएंगे तो लाभकारी रहेगा।
लव: प्रेमी के साथ शांतिपूर्वक किसी भी बात को करें। यदि आप प्यार की तलाश में हैं तो जल्द ही आपके जीवन में साथी का आगमन होगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है। घरेलू इलाज से लाभ होगा।
- मकर - Five of Wands
करियर: किसी भी काम की जल्दबाजी न करें। जो काम जब संपन्न होना है, वह तभी होगा, केवल अपने प्रयास करते रहें।
लव: अपने एक बुरे अनुभव के कारण अपने सभी रिश्तों को शक की निगाह से न देखें। अपने अनुभवों से सीख लें और वर्तमान के जीवन को सुखद बनाने के प्रयास करें।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो उससे निजात पाने के लिए मेहनत करते रहें, थोड़ा समय और लगेगा।
- कुंभ - Seven of Cups
करियर: कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ रहे हैं, जिनके लिए आपको सहयोग भी मिलेगा। पूरे विश्वास के साथ उन पर कदम उठाएं।
लव: परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लेंगे तो भविष्य में सबके लिए अच्छा रहेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज मेडिटेशन या पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं।
- मीन - Judgement
करियर: कार्यक्षेत्र में आज का दिन लाभदायक रहेगा। जिस टेंडर के लिए आप परेशान थे, वह आपको मिल सकता है।
लव: विवाह संबंधी मसलों में निर्णय लेने की जल्दबाजी न करें, लेकिन उनमें ज्यादा विलंब न करें। सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें।
हेल्थ: आज से आरंभ किया हुआ व्यायाम नियम अच्छे फल देगा। अपनी सेहत के साथ कोई लापरवाही न करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34nfZxt
No comments