Breaking News

बांग्लादेश के पाकिस्तान दौरे पर असमंजस बढ़ा, सरकार ने अब तक बीसीबी को मंजूरी नहीं दी

खेल डेस्क. बांग्लादेश के जनवरी-फरवरी में पाकिस्तान दौरे पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। बांग्लादेश सरकार ने अपने क्रिकेट बोर्ड को अब तक दौरे की मंजूरी नहीं दी है। दूसरी तरफ, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भी साफ कर दिया है कि अगर खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे के लिए तैयार नहीं होते तो उन पर किसी तरह कादबाव नहीं डाला जाएगा। बांग्लादेश को फरवरी में पाकिस्तान जाना है। वहां तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं।

बीसीबी अध्यक्ष ने कहा- सरकार की तरफ से सुरक्षा रिपोर्ट पर जवाब नहीं आया
बीसीबी प्रेसिडेंट नजमुल हसन ने मीडिया से बातचीत में कहा, “सुरक्षा विशेषज्ञों का एक दल पिछले दिनों पाकिस्तान के हालात का जायजा लेने गया था। इसने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है,लेकिन अब तक हमें वहां से कोई जवाब नहीं मिला। उम्मीद है कि कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी।” बीसीबी ने अंडर-16 और महिला टीम को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दी। लेकिन मुख्य टीम सरकार की हरी झंडी के बगैर दौरा नहीं कर सकती।

11 साल से पाकिस्तान नहीं गई बांग्लादेश टीम
बांग्लादेश की नेशनल क्रिकेट टीम ने 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान दौरा किया था। वैसे, सिर्फ सरकार की मंजूरी मात्र से ही यह दौरा तय नहीं हो जाएगा। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कई बांग्लादेशी खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जाना चाहते और वो इस बारे में बोर्ड को बता चुके हैं। पाकिस्तानदौरे पर तीन टी-20 लाहौर में 23, 25 और 27 जनवरी को खेले जाने हैं। दो टेस्ट फरवरी में होने हैं। ये रावलपिंडी और कराची में खेले जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बांग्लादेश मीडिया के मुताबिक, बांग्लादेश के कई खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे पर जाने के इच्छुक नहीं हैं। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PnMlUw

No comments