टिकटॉक से हटाया जाएंगा हिंसा फैलाने वाला कंटेट, 13 साल से कम उम्र वालों के बंद होंगे अकाउंट
यूटिलिटी डेस्क. वीडियो आधारित सोशल मीडिया कंपनी टिकटॉक अपने मंच से ऐसे वीडियो हटाएगा जिनमें धार्मिक, राष्ट्रीयता आदि आधार पर किसी व्यक्ति या समूह के प्रति हिंसा दिखाई गई हो। कंपनी ने कहा कि वह 13 साल से कम उम्र वाले लोगों के अकाउंट भी टिकटॉक से हटाएंगे। कंपनी ने कहा कि उपयोक्ताओं को इसके बारे में सूचना मिलने लगेंगी।
अपने कंटेंट को लेकर सरकार के निशाने पर रहा है टिक-टॉक
टिकटॉक शुरुआत से ही अपने कंटेंट को लेकर सरकार के निशाने पर रहा है। इसके कई वीडियोज के कारण कंपनी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए टिकटॉक कंटेंट को लेकर कड़े नियम बनाएं गए थे। नियम का उल्ल्घंन करने पर टिकटॉक अब तक अपने प्लेटफार्म से 60 लाख वीडियो को हटा चुकी है।
भारत में यह ऐप 20 करोड़ बार हुआ डाउनलोड
टिकटॉक इंडिया के सेल्स और पार्टनरशिप डायरेक्टर सचिन शर्मा ने एक मीडिया समूह को बताया, 'टिक-टॉक यूजर्स को टैलेंट और क्रिएटिविटी दिखाने के लिए सेफ और पॉजिटिव इन-ऐप एन्वायरनमेंट देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। टिकटॉक किसी भी तरह से ऐसे कंटेंट को प्रमोट नहीं करता जो कम्यूनिटी की गाइडलाइन का उल्लंघन करे।' टिकटॉक की पैरेंट कंपनी Bytedance के मुताबिक, भारत में यह ऐप 20 करोड़ बार डाउनलोड हुआ है और ऐप पर नए यूजर्स के जुड़ने के साथ ही ऐप का कॉन्वेंट ट्रैफिक भी लगातार बढ़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Sj10x
No comments