Breaking News

सिंधु और साइना मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में, समीर वर्मा दूसरे राउंड में बाहर

खेल डेस्क. भारतीय शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गईं। कुआलालंपुर में गुरुवार को साइना ने कोरिया की आन से यंग को सीधे सेटों में 25-23 21-12 से हराया। कुआलालंपुर में खेला गया यह मैच 39 मिनट चला। पीवी सिंधु ने दूसरे राउंड में जापान की आया ओहोरी को 21-10, 21-15 से शिकस्त दी। वहीं, पुरुष एकल मुकाबले में समीर वर्मा हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

मलेशिया के वर्ल्ड नंबर-14 ली जी जिया ने 33वीं वर्ल्ड समीर को सीधे सेटों में 21-19, 22-20 से मात दी। दोनों के बीच अब तक4 मुकाबले हुए। इनमें भारतीय शटलर को एक मैच में जीत मिली, जबकि जिया ने 3 मुकाबले जीते। वहीं,साइना और यंग के बीच अब तक दो मुकाबले हुए। दोनों ने एक-एक मैच जीते। वहीं, सिंधु ने ओहोरी के खिलाफ अब तक सभी 9 मैच जीते हैं।

साइना ने पहले राउंड मेंलियाने टान को हराया था

लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साइना ने पहले राउंड में बेल्जियम की लियाने टान को 21-15, 21-17 से हराया था। जबकि समीर ने अपने पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड के कांताफोन वांगचरोन को सीधे सेटों में 21-16, 21-15 से मात दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साइना नेहवाल ने दक्षिण कोरिया की आन से यंग को 25-23 21-12 से हराया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T8SFkW

No comments