अब 24 डिग्री से कम पर नहीं चलेगा एसी, साल में होगी 4.6 अरब यूनिट ऊर्जा की बचत
यूटिलिटी डेस्क. अब गर्मियों में 24 डिग्री से कम तापमान पर एसी नहीं चलेंगे। सभी कंपनियों को हर तरह के एसी में डिफॉल्ट तापमान 24 डिग्री रखना होगा। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) और सरकार ने 1 जनवरी से यह एनर्जी परफॉरमेंस स्टैंडर्ड तय किया है। इससे एक साल में 4.6 अरब यूनिट ऊर्जा की बचत हो सकती है।
हर एसी पर लागू होगी डिफॉल्ट सेटिंग
नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी ब्रांड्स और सभी प्रकार के स्टार रेटिंग वाले रूम एयर कंडीशनर्स में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान डिफॉल्ट सेटिंग के तौर पर रहेगा। इसमें मल्टी स्टेज कपैसिटी एयर कंडीशनर्स, यूनिटरी एयर कंडीशनर्स और स्पलिट एयर कंडीशनर्स शामिल हैं, जिन्हें 10,465 वॉट्स तक की रेटिड कूलिंग कपैसिटी तक एनर्जी एफिशियंसी के आधार पर एक से पांच स्टार तक की रेटिंग मिली है। बीईई ने फिक्स्ड-स्पीड रूम एयर कंडीशनर्स के लिए 2006 में स्टार लेबलिंग प्रोग्राम लॉन्च किया था, जिसे 12 जनवरी, 2009 में अनिवार्य कर दिया गया था।
जापान में28 डिग्री सेल्शियस का है नियम
शरीर का सामान्य तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्शियस होता है, लेकिन होटल तथा दफ्तरों में तापमान 18 से 21 डिग्री रखा जाता है। इस तापमान में लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं या कंबल का इस्तेमाल करना होता है। ये वास्तव में ऊर्जा की बर्बादी है। इसको देखते हुए जापान जैसे कुछ देशों में AC को 28 डिग्री सेल्शियस से कम तापमान पर नहीं चलाने के नियम बनाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/301qfLg
No comments