जियो ने लॉन्च की वाई-फाई कॉलिंग सुविधा, फिलहाल सैमसंग और एप्पल यूजर ले सकेंगे फायदा
यूटिलिटी डेस्क. रिलायंस जियो ने वॉयस ओवर वाई-फाई कॉलिंग यानी वाई-फाई कॉलिंग सेवा शुरू कर दी है। फिलहाल ये सेवा दिल्ली-एनसीआर समेत कई टेलीकॉम सर्किल्स में शुरू की गई है। भारती एयरटेल इस सुविधा को पहले ही शुरू कर चुका है। इसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था।
फिलहाल सैमसंग और एप्पल यूजर उठा पाएंगे लाभ
जियो की वाईफाई कॉलिंग सेवा का लाभ फिलहाल सैमसंग और एप्पल स्मार्टफोन यूजर ले पाएंगे। वहीं दूसरे स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह सेवा जल्द शुरू की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, जियो यूजर किसी भी वाई-फाई नेटवर्क के जरिए कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं।
एयरटेल से रहेगा मुकसबला
एयरटेल ने दिसंबर 2019 में अपनी वॉयस ओवर वाईफाई यानी वाईफाई कॉलिंग सेवा शुरू की थी। इस सेवा की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर से की गई थी। लेकिन अब मुंबई, कोलकाता, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु सर्किल्स में इसकी सुविधा मिल रही है। यूजर एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के साथ किसी भी अन्य कंपनी के वाईफाई नेटवर्क या पब्लिक वाईफाई हॉटस्पॉट के जरिए भी वाईफाई कॉलिंग कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sWfCwS
No comments