Breaking News

आधार में बिना किसी डॉक्यूमेंट के अपडेट करा सकते हैं मोबाइल नंबर, देना होगा 50 रुपए का शुल्क

यूटिलिटी डेस्क. आधार कार्ड सेआपके मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है। ऐसे में अगर आपने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है और इसे आधार में अपडेट नहीं कराया हैतो जल्द से जल्द करा लें।आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने अपने आधार नंबर डेटाबेस में इसे अपडेट करने के बारे में जानकारी दी है। UIDAI ने इसको लेकर एक ट्वीट कर कहा है कि आपको मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखाने होंगे। इसके लिए आपको केवल 50 रुपए शुल्क देना होगा।


क्या है ट्वीट में?
इस ट्वीट में UIDAI ने कहा, 'अगर आप भी अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो आपको अब किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ अपना आधार कार्ड लेकर किसी भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाएं और मोबाइल नंबर अपडेट करने के रिक्वेस्ट दे सकते हैं।'


ऐसे अपडेट करा सकते हैंमोबाइल नंबर
आधार में नंबर अपडेट कराने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा। यहां केंद्र पर उपस्थित प्रतिनिधि नंबर अपडेट की प्रोसेस कर देगा। इस काम के लिए आपको 50 रुपए खर्च करने होंगे।


क्यों है मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी?
जब भी आप आप आधार नंबर का इस्तेमाल किसी वेरिफिकेशन प्रक्रिया करेंगे तो आपके मोबाइल नंबर पर इसके लिए ओटीपी भेजा जाता है। यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड या ईमेल आईडी पर ही भेजा जाता है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है तो ये ओटीपी आपके पुराने नंबर पर ही आएगा। और फिर आप ओटीपी प्रक्रिया को नहीं पूरा कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
aadhaar ; you can update your mobile number in aadhaar card without any document


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NMA7nd

No comments