Breaking News

सितसिपास को दूसरे दौर में वॉक ओवर मिला; बार्टी और ओसाका अपने-अपने सिंगल्स जीतकर थर्ड राउंड में पहुंची

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दिन बुधवार को ग्रीक के स्टेफानोस सितसिपास को वॉक ओवर मिला। इसी के साथ वे तीसरे दौर में पहुंच गए। उनका जर्मनी के फिलिप कोह्ल्श्राइबर से मुकाबला था, जो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैच से बाहर हो गए। इनके अलावा महिला सिंगल्स में एश्ले बार्टी, जापान की नाओमी ओसाका भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर थर्ड राउंड में पहुंच गईं।

दुनिया की नंबर-1 बार्टी ने स्लोवेनिया 48वीं रैंकिंग पोलोना हर्कोग को 6-1, 6-4 से हराया। वहीं, वर्ल्ड नंबर-4 नाओमी ओसाका ने चीन की 42वीं रैंकिंग शाईशाई झेंग को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।

इनके अलावा पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में अर्जेंटीना के गाइदो पेल्ला, जापान के योशिहितो निशिओका और अमेरिका के सैम क्यूरे भी अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। वहीं, महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में चेक रिपब्लिक की वर्ल्ड नंबर-8 पेत्रा क्वितोवा, बेल्जियम की एलिसे मेर्टेन्स, अमेरिका की सोफिया केनिन, डेनमार्क की कैरोलिन वॉजनैकी, जर्मनी की जूली गॉर्जेस और चीन की शुई झेंग तीसरे दौर में पहुंची।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एश्ले बार्टी ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंची।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RE1noV

No comments