Breaking News

टैरो कार्ड्स के अनुसार सकारात्मकता और उत्साह बनाए रखने का दिन है मंगलवार

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 14 जनवरी को मेष राशि के लोगों का दिन अच्छा गुजरेगा, वृष राशि के लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड्स रीडर शीला एम. बजाज के अनुसार मंगलवार को कुछ लोगों को अलर्ट रहकर काम करना होगा। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 14 जनवरी का दिन...
  • मेष - Five of Pentacles
आज आपका दिन काफी दिलचस्प कामों में गुजरेगा। आपको अपने मनमाफिक काम करने का मौका मिलेगा और इस आजादी को आप भरपूर इंजाय भी करेंगे। आपकी रुचि काम को फौरन खत्म करने और नई टास्क लेने में रह सकती है। कुछ लोगों को लेकर आपको अपने रिश्तों की विवेचना करनी पड़ सकती है। अगर कोई व्यक्ति आपमें या आपके काम में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है तो उसे छोड़ना बेहतर विकल्प है।
करियर - काम दिलचस्प लग रहा है। आप आज बहुत रचनात्मक और उत्साही हैं।
लव - उन लोगों का पीछा न करें जो आपको छोड़ देते हैं, ये समझने की कोशिश करें कि बेहतरीन रिश्ते सहज होते हैं।
हेल्थ - आपको मुहांसों या मुंह के छालों जैसी कोई समस्या हो सकती है।
  • वृषभ - Eight of Cups
आज आपको अपने सामाजिक जीवन की जिम्मेदारियों को निभाना पड़ेगा। कई मामलों में आपको लोगों का नेतृत्व करना पड़ सकता है। आपको लोगों की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। हालांकि ये व्यवहार आपको प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से लाभ ही पहुंचाएगा। आज का दिन तारीफ पाने और लोगों के बीच लोकप्रिय होने का है। आज आपको कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।
करियर - आपके प्रबंधक आपकी टीम के प्रदर्शन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं। सहयोगी और समर्पित रहें।
लव - आज आप अपने साथी के व्यवहार से आश्चर्यचकित होंगे। सुनिश्चित करें कि आप प्रयास की सराहना करें।
हेल्थ - त्वचा संबंधी कोई परेशानी हो सकती है।
  • मिथुन - The Empress
आज का दिन आपके लिए अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के लिए गंभीरता दिखाने का है। आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। आपको लिए कार्ड्स के संकेत काफी स्पष्ट हैं। अगर आप प्रयास करते हैं तो आपको मनचाही सफलता या तरक्की आसानी से मिल सकती है। आपको अपने सहयोगियों के साथ मिलजुल कर रहना और नई चीजें सीखने पर फोकस करना होगा।
करियर - जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। काम में समर्पित रहें क्योंकि यह आपके करियर में आगे बढ़ने में मदद करता है।
लव - आपका साथी बहुत सरल है। आप उनसे कुछ चीजें सीख सकते हैं।
हेल्थ - जुकाम से आपको परेशानी हो सकती है। ठंडी चीजों से बचें।
  • कर्क - Two of Swords
आज आपको अपनी दिनचर्या में दोहरी जिम्मेदारियों से गुजरना पड़ सकता है। लोगों को आपकी रचनात्मकता काफी प्रभावित करेगी। अगर आपको अपनी पोजिशन को लेकर कोई संदेह है तो अधिकारी या बॉस से उसके बारे में बात कर सकते हैं। आपको अपने लोगों के लिए समय निकालना होगा। किसी से मन की बात कहना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए हर तरह से उपयुक्त है।
करियर - विज्ञापन और मार्केटिंग इंडस्ट्री में लोगों को अपने काम के लिए सराहना मिलती है। रचनात्मक बनो और महान अवधारणाओं के साथ आओ।
लव - आपका साथी उन मुद्दों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है, जिन से आप गुज़र रहे हैं। उनके साथ अपने विचार साझा करें।
हेल्थ - पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • सिंह - The Moon
आज का दिन आपके लिए कई तरह की सफलताओं वाला हो सकता है। काम के आपको कई विकल्प मिल सकते हैं। आपके लिए ये समय परिवर्तनकारी साबित हो सकता है। अपने सकारात्मक व्यवहार और स्वभाव को जारी रखें। पॉजीटिव थिंकिंग आपके लिए काफी लाभप्रद रहेगी। आपको नई जॉब या बिजनेस में किसी तरह के बड़े बदलाव के संकेत या प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
करियर - आपको कोई नई नौकरी मिल सकती है। सकारात्मक रहें और आगे देखें, क्योंकि आप इस नौकरी में तरक्की भी मिल सकती है।
लव - आपका साथी आपसे बातें साझा कर सकता है, जो आपको खुशी देगी। छोटी-छोटी खुशियां ही एक अच्छे रिश्ते की कुंजी हैं।
हेल्थ - आपको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • कन्या - The Tower
आज का दिन आपके लिए स्थान परिवर्तन या लंबे समय के लिए कहीं बाहर जाने वाला साबित हो सकता है। आपको सकारात्मक परिवर्तनों की सूचना मिल सकती है। आपको अपने पास मौजूद विकल्पों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। संभावना है कि आपको कुछ अच्छा होता दिखाई पड़े या कोई आपसे बेहतर विकल्प का वादा करे। अपने साथी से इस मामले में सलाह लें।
करियर - किसी नए शहर में नौकरी का वादा करते दिख रहे हैं। सही लोगों से मिलें जो आपको बढ़ने में मदद करें।
लव - आप महत्वपूर्ण मामलों को लेकर अपने साथी से सहमत हैं। आपका साथी आपके हर काम में आपका समर्थन कर सकता है।
हेल्थ - हथेली या अंगुली में आपको चोट या दर्द हो सकता है।
  • तुला - Judgement
आज आपका दिन हड़बड़ाहट और दौड़भाग वाला हो सकता है। कई मामलों में उलझी परिस्थितियों के कारण आप परेशान रह सकते हैं। कई लोगों को सुबह जल्दी ही अपना काम शुरू करना पड़ सकता है। इस कारण आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्तता भरी हो सकती है। ये आपके लिए थोड़ी परेशानी भरा समय हो सकता है। क्योंकि, काम के दबाव में आप अपने कुछ पर्सनल कमिटमेंट पूरे करने से चूक सकते हैं।
करियर - सुबह काम पूरे जोरों पर रह सकता है। हो सकता है, काम के दबाव में आप कुछ मीटिंग्स को मिस कर दें।
लव - अपने साथी से बात करने के लिए प्रयास करें, ताकि कोई संवादहीनता न हो।
हेल्थ - आज आपको थोड़ी कमजोरी या थकान का एहसास हो सकता है।
  • वृश्चिक - Ace of Cups
आज का दिन आपके लिए समस्याओं का समाधान मिलने और अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। आपको अपने टारगेट पर फोकस करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को तय करना चाहिए। आपको लोगों का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है, या आपकी टीम आपके लिए काफी सकारात्मक हो सकती है। आज सफलता मिलने का दिन है।
करियर - आपको काम पर परियोजनाओं का नेतृत्व करने के नए अवसर मिलते हैं। टीम को लेकर अपने निर्णय सतर्कता से करें, ताकि आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी हो।
लव - आप किसी व्यक्ति के काम में आकर्षित होंगे। उन्हें बेहतर तरीके से जानें।
हेल्थ - सिर में दर्द आपको थोड़ी मुश्किल परिस्थितियों में डाल सकता है।
  • धनु - The Magician
आज आपको कुछ प्रस्तावों की जानकारी मिल सकती है जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। आप अगर गंभीरता से विचार के बाद अपने लिए कोई विकल्प चुनते हैं तो आपको काफी लाभ हो सकता है। आपको अपने सहयोगियों और मित्रों से काफी सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है। आपको अपने लोगों के लिए थोड़ा विचार करना पड़ सकता है। रिश्तों को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है।
करियर - कोई पुराना दोस्त आपको नौकरी में नए अवसर के बारे में बता सकता है। इसे आजमाएं, आप अच्छा कर सकते हैं।
लव - अपने साथी के साथ डिनर डेट प्लान करें। रिश्तों में ताजगी के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।
हेल्थ - आज आपको ध्यान और योग आजमाना चाहिए। ये आपको तनाव से बचाएगा।
  • मकर - The Chariot
आज का दिन आपके लिए अपनी आर्थिक स्थिति पर गंभीरता से विचार कर उसे आगे बढ़ाने की योजना पर काम करना होगा। अगर आप कोई अतिरिक्त प्रयास करने पर विचार कर रहे हैं तो ये आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको अपनी योग्यता के अनुसार लाभ मिलने के पूरे योग हैं। लोग आप पर भरोसा करेंगे और आप भी उनके भरोसे पर काफी हद तक खरा उतरेंगे।
करियर - अतिरिक्त आय उत्पन्न करने के लिए आप अतिरिक्त घंटे काम करना शुरू कर सकते हैं। अपने पैसों को लेकर सावधान रहें।
लव - आपका साथी आप पर भरोसा करता है, उनकी उम्मीदों को बनाए रखता है। उनके प्रति समर्पित रहें।
हेल्थ - पाचन संबंधी समस्या या गैस्ट्रिक ट्रबल की आशंका है। खानपान पर ध्यान दें।
  • कुंभ - Seven of Swords
आज आपको अपने रिश्तों और अपने प्रोफेशन दोनों पर बराबरी से ध्यान देना होगा। आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना चाहिए। इससे आप जो चाहते हैं उसे हासिल करने में आपको काफी सहायता कर सकता है। काम की अधिकता आपको थोड़ा कमजोर कर सकती है, अपनी सेहत पर ध्यान दें और कम से कम अपनी नींद में कोई कमी ना आने दें।
करियर - आप अपनी नौकरी में अच्छा करेंगे। अधिक समर्पित और केंद्रित रहें, आप प्रगति देखेंगे।
लव - अपने साथी के साथ एक मजेदार खेल आपको उनके करीब ला सकता है।
हेल्थ - आपको काम के साथ ही अपने शरीर पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • मीन - Six of Pentacles
आज सामाजिक रिश्ते और पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति आपको गंभीरता दिखानी चाहिए। कुछ लोगों के लिए प्रोफेशनल लाइफ में अपने लोगों से मदद मिल सकती है। अपने लोगों के बीच समय गुजारने की कोशिश करें। अगर संभव हो तो परिवार या प्रियजन के साथ किसी यात्रा की योजना बनाना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
करियर - आप नौकरी पर बहुत ज्यादा केंद्रित हैं। काम के लिए लोग आपकी मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
लव - आपका साथी आपको कई बातें बताना चाहता है लेकिन कुछ उसे साझा करने से रोक रहा है। उनकी बात सुनें।
हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी। आप नया डाइट प्लान बनाकर उस पर अमल करने का प्रयास करें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
tarot rashifal for tuesday, mangalwar ka rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, 14 january rashifal in hindi, dainik rashifal in hindi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QMH4Gt

No comments