जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 14 जनवरी का मूलांक 5 और भाग्यांक 1 है। दिन अंक 9 और मासांक 1 और चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 1 की अंक 8 के साथ विरोधी युति है। अंक 5 के साथ मित्र युति; अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति है. अंक 9 के साथ मित्र युति है। अंक 9 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 14 जनवरी का दिन...
करियर में लाभ मिल सकता है। मित्रों की मदद से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। अनावश्यक तनाव से बचें।
क्या करें- अपने पितर को घर में बने हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5,
महत्वपूर्ण रंग- हरा
करीबी महिला मित्र से अच्छा सहयोग मिल सकता है। निजी जीवन में आनंद का अवसर मिल सकता है। व्यर्थ के तनाव से बचें।
क्या करें- गणेशजी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7,
महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
करियर के मामले में उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक अस्थिरता पर नियंत्रण रखें। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- जल में रक्त चंदन मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 8,
महत्वपूर्ण रंग- काला
निवेश में फेरबदल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। जॉब के लिए किसी से संपर्क करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। खानपान का खास ध्यान रखें।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3,
महत्वपूर्ण रंग- पीला
लंबे समय से सोची हुई करियर से संबंधित बात लागू करने का समय आ गया है। अति उत्साह से बचें। हड्डी का दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- गायों को चुपड़ी रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9,
महत्वपूर्ण रंग- लाल
विदेश यात्रा के मामले में प्रगति हो सकती है। निर्यातकों के लिए अनुकूलता रह सकती है। पांव में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4,
महत्वपूर्ण रंग- नीला
दांपत्य सुखमय रह सकता है। गायनो डॉक्टर्स के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। मानसिक सुख बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- शिव-परिवर को मीठा दूध भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2,
महत्वपूर्ण रंग- सफेद
लंबी दूरी की यात्रा टालें। लोगों के साथ विवाद से बचें। खोपड़ी में दर्द रह सकता है।
क्या करें- गहरे रंग की रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6,
महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
दूर की यात्रा की योजना बन सकती है। किसी बड़े काम के बारे में खास गतिविधि संभव है। थकान की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- शनि भगवान को तिल का तेल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1,
महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QO1Aqw
No comments