Breaking News

शनिवार को किसी की भावनाएं आहत न करें, रिश्तेदारों की ओर से मिल सकते हैं शुभ समाचार

जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 11 जनवरी का मूलांक 2 और भाग्यांक 7 है। दिन अंक 8, मासांक 1 और चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंकों के खास योग रहेंगे। अंक 1 की अंक 8 के साथ विरोधी युति है; अंक 2, 7 में विरोधी युति और अंक 1 के साथ इनकी मित्र युति बन रही है। अंक 8 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 11 जनवरी का दिन...
  • अंक 1
जीवनसाथी के करियर के मामले में विशेष बात हो सकती है। संतान का खास सहयोग मिल सकता है। सिरदर्द रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 2
रोमांस का अवसर मिल सकता है। कोशिश करें कि किसी की भावनाएं आहत न हों। नाक-कान का खास ध्यान रखें।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
  • अंक 3
किसी से विशेष भेंट हो सकती है। अपने किसी निकट परिचित का खास काम बनने की खुशी मिल सकती है। यात्रा योग है।
क्या करें- भैरव बाबा के सिंदूर का तिलक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 4
साझेदारी में चल रहा काम लाभ दे सकता है। काम का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं। थकान की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- चींटियों को दाना डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 5
आउटसोर्सिंग पर काम करने वालों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। अपने आपको फिर से ठोक बजा कर जांच लें। हड्डी से संबंधित दर्द रह सकता है।
क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य देकर घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 6
स्टेशनरी वालों के लिए लाभ की स्थिति बन सकती है। प्रिंटरों के लिए बढ़िया काम आ सकता है। मानसिक स्थिति विचलित हो सकती है।
क्या करें- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 7
अपनी गोपनीय बातें साझा करने में पर्याप्त सावधानी बरतें। लोगों पर विश्वास आसानी से न करें। शारीरिक दुर्बलता घेरे रह सकती है।
क्या करें- शनि देव को तिल के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
  • अंक 8
मशीनरी से संबंधित लोगों के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है। साइकिल विक्रेताओं को अधिक अनुकूलता मिल सकती है। डिप्रेशन से बचें।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
  • अंक 9
आसपास के वातावरण से निराशा घेर सकती है। निकट के लोग दुखी कर सकते हैं। कमर में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saturday horoscope, 11 january rashifal, shaniwar rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, ank jyotish, numerology


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/308H7j8

No comments