Breaking News

पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट से बाहर, चाइनीज ताइपे की जू यिंग ने क्वार्टर फाइनल में हराया

खेल डेस्क.मौजूदा विश्व चैंपियन पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स सुपर-500 टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल में उन्हें चाइनीज ताइपे की टॉप सीड जू यिंग ने सीधे सेटों में 16-21, 16-21 से हराया। सिंधु की यिंग से यह लगातार दूसरी हार है। मैच 36 मिनट में ही खत्म हो गया।इससे पहले सिंधु पिछले साल अक्टूबर में फ्रेंच ओपन में यिंग से हारी थीं।पीवी सिंधु ने दूसरे राउंड में जापान की आया ओहोरी को 21-10, 21-15 से शिकस्त दी थी।

हेड-टू-हेड

दुनिया की नंबर-2 ताई जू यिंग और वर्ल्ड नंबर-6 सिंधु के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए। इनमें वर्ल्ड चैम्पियन सिंधु ने 5 मैच जीते, जबकि 12 में उन्हें हार मिली। वहीं, साइना नेहवाल स्पेन की ओलिंपिक चैम्पियनकेरोलीन मारिन से क्वार्टर फाइनल में भिडेंगी। यह मुकाबला शुक्रवार शाम को खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंधु जापान की आया ओहोरी को 21-10, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं थी। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36K2hGM

No comments