पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट से बाहर, क्वार्टरफाइनल में ताई जू यिंग ने हराया
खेल डेस्क. भारतीय शटलर पीवी सिंधु शुक्रवार को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। क्वार्टरफाइनल में उन्हें चीन की वर्ल्ड नंबर-2 ताई जू यिंग ने सीधे सेटों में 21-16, 21-16 से हराया। कुआलालंपुर में खेला गया यह मुकाबला 36 मिनट तक चला।
सिंधु ने टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जापान की आया ओहोरी को 21-10, 21-15 से शिकस्त दी थी। इससे पहले समीर वर्मा और किदाम्बी श्रीकांत अपने-अपने पुरुष एकल मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
हेड-टू-हेड
दुनिया की नंबर-2 ताई जू यिंग और वर्ल्ड नंबर-6 सिंधु के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए। इनमें वर्ल्ड चैम्पियन सिंधु ने 5 मैच जीते, जबकि 12 में उन्हें हार मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R9oszM
No comments