Breaking News

रघु राम और नताली बने पैरेंट्स, हॉस्पिटल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया बेटा हुआ है

टीवी डेस्क.रियलटी शो रोडीज फेम रघु राम और कनाडाई सिंगर नताली डी लूसियो पैरेंट्स बन गए हैं। नताली ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि इस बात की जानकारी इन दोनों ने नहीं बल्कि हॉस्पिटल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें लिखा है रघु राम के बेटे का जन्म 6 जनवरी को हुआ है।

शेयर करते रहे कई फोटोज : इसके पहले नताशा और रघु राम ने प्रेग्नेंसी फोटाे शूट की तस्वीरें शेयर की थीं। रघु ने 4 दिन पहले ही एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनके बहन-बहनोई बेबी से जल्द से जल्द बाहर आने की रिक्वेस्ट करते दिखाई दे रहे थे।

2018 में की थी शादी : बेटे के जन्म के बाद रघु ने बताया कि वे और नताली पहले ही नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। जहां नताली ने बच्चे के लिए नर्सरी डेकोरेट कर रखी है। जिसकी दीवारों पर मेरे दोस्तों ने संदेश लिखे हैं। वहीं कुछ छोटे जानवर, बादल और स्टार्स भी कमरे में हैं। गौरतलब है कि नताली और रघु राम ने दिसंबर 2018 में बीच वेडिंग की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raghu Ram and Natalie Di Luccio became parents of a baby Boy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tHCmkA

No comments