IRCTC का वैंडर परोस रहा था कॉक्रोच वाली चाय, यात्रियों ने बनाया वीडियो
यूटिलिटी डेस्क.दिल्ली-कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस में कॉक्रोच वाली चाय वितरित करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं ये घटिया चाय इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के वेंडर द्वारा ही सर्व की जा रही थी।यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर 5 जनवरी को रेलमंत्री, ईस्टर्न रेलवे और IRCTC कोटेग करके ट्विटर पर डाला। यह वीडियो मयुख रंजन घोष ने डाला है।इसके बाद IRCTC ने सेवा प्रदाता (ठेकेदार) पर एक लाख रुपएका जुर्माना लगाया है। जुर्मानालगाए जाने की जानकारी 7 जनवरी को ट्विटर के माध्यम से IRCTC ने दी।
ठेके पर दिया जाता है खाना परोसने का काम
रेलवे में IRCTC हीखाने और पीने का सामान परोसने का काम देखता है। IRCTC क्षेत्र के आधार पर यह सेवा ठेके परदेता है। हालांकि IRCTC समय-समय पर खाने की गुणवत्ता की जांच करता रहता है।
पहले भी बासी खाना परोसने का सामने आया था मामला
17 नवंबर 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या 22435-36) में बासी खाना परोसे जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बासी खाना वितरित करने वाले सेवा प्रदातापर 1लाख रुपएका जुर्माना लगाया गया और उसके स्थान परनए सेवा प्रदाता को नियुक्त किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37P1Pav
No comments