आधार में मोबाइल नंबर और ई-मेल का वेरिफिकेशन हुआ आसान, m-aadhaar ऐप से कर सकेंगे वेरीफाई
यूटिलिटी डेस्क. आधार के साथ अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल का वेरिफिकेशन करना जरूरी है। अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर लें। UIDAI ने आधार में मोबाइल नंबर और ई-मेल के वेरिफिकेशन के प्रोसेस को आसान बना दिया है। आप m-aadhaar ऐप से आसानी से मोबाइल नंबर और ई-मेल वेरीफाई कर सकेंगे। इस ऐप में वेरीफाई ई-मेल और मोबाइल का ऑप्शन दिया गया है इस पर क्लिक करके वेरिफिकेशन कर प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
जरूरी है ई-मेल/मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन
आधार नंबर धारक का पंजीकृत मोबाइल नंबर आधार ऑनलाइन सेवाओं और आधार संबंधित फायदों के लिए जरूरी है। आप पहले से पंजीकृत किया गया अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल पता सत्यापित कर सकते हैं।
अब आधार से जुड़े सभी सवालों का मिलेगा जबाव
- आधार यूजर्स की परेशानियों को दूर करने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 'Ask Aadhaar Chatbot' लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स आधार से जुड़ी अपनी शिकायतों और सवालों के जवाब पा सकता है। यह चैट इंटरफेस की तरह काम करता है. यह सवालों के जवाब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से देगा।
- इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाना होगा। यहां आपको ‘आस्क आधार’ के नाम का आइकन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद इनपुट फील्ड ओपन हो जाएगा, जिसमें आप अपना सवाल डाल सकते हैं।
31 मार्च तक आधार-पैन लिंक कराना जरूरी
पैन-आधार को 31 मार्च तक लिंक कराना अनिवार्य है ऐसा न करने पर पैन कार्ड रद्द माना जाएगा। अगर आपने अभी तक आधार-पैन को लिंक नहीं कराया है तो जल्द से जल्द इसे लिंक करा लें। इन्हे लिंक कराने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी, आप ऑनलाइन तरीके से भी इन्हे लिंक कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T9o46Z
No comments