Breaking News

जर्मन फिल्म ‘रन लोला रन’ के हिंदी रीमेक ‘लूप लपेटा’ में नजर आएंगे तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन, 2021 में होगी रिलीज

हॉलीवुड डेस्क. साल 1998 में आई जर्मन फिल्म ‘रन लोला रन’ का बॉलीवुड रीमेक बनने जा रहा है। ‘लूप लपेटा’ के नाम से बन रहे इस रीमेक में तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन आकाश भाटिया कर रहे हैं। शूटिंग की शुरुआत इस साल अप्रैल में शुरु हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 29 जनवरी 2021 में रिलीज हो सकती है।

‘लूप लपेटा’ का प्रोडक्शन सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, इलिप्सिस एंटरटेनमेंट और आयुष माहेश्वरी मिलकर करेंगे। इलिप्सिस इससे पहले ‘नीरजा’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘वाय चीट इंडिया’ का निर्माण कर चुकी है। ‘रन लोला रन’ कहानी है ऐसी लड़की की जो अपने प्रेमी के 10 हजार डचमार्क्स लेकर शहर में दौड़ती है ताकि वो कोई गलत कदम ना उठा ले। फिल्म में फ्रैंका पोटेंटे और मॉरित्ज ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को 2000 में बाफ्ता पुरस्कार में नॉमिनेशन भी मिला था।

तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। वहीं, इसके अलावा उनकी वे ‘हसीन दिलरुबा’और ‘रश्मि रॉकेट’ की शूटिंग कर रहीं हैं। वहीं, 2014 की फिल्म ‘मर्दानी’ में नजर आए ताहिर राज भसीन जल्द ही ‘83’ में नजर आने वाले हैं।

‘फॉरेस्ट गंप’ और‘द इंटर्न’ का भी बन रहा बॉलीवुड रीमेक

इसके अलावा बॉलीवुड में दो और बड़े टाइटल्स को लेकर भी काम जारी है। टॉम हैंक्स की हिट फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ सुपरस्टार आमिर खान बना रहे हैं। वहीं, रॉबर्ट डी नीरो और एने हैथवे की फिल्म ‘द इंटर्न’ का भी काम जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bollywood remake Loopa Lapeta| Hindi remake of Run Lola Run| German film Run Lola Run
Bollywood remake Loopa Lapeta| Hindi remake of Run Lola Run| German film Run Lola Run


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bLdcml

No comments