माधुरी दीक्षित की डेब्यू फिल्म 'अबोध' के एक्टर तापस पाल का निधन, बेटी से मिलने कोलकाता से आए थे
बॉलीवुड डेस्क.मशहूर बंगाली एक्टर तापस पाल का कार्डिएक अरेस्ट के कारण मुंबई में निधन हो गया। खबरों के अनुसार वे अपनी बेटी से मिलने गए थे, लेकिन वापसी में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते जुहू के हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया।तापस ने करीब 165 बांग्ला फिल्मों में काम किया था। 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से माधुरी दीक्षित ने डेब्यू किया था, इसमें उनके अपोजिट तापस ही थे।
विवादों से रहा नाता : 1980 में उन्होंने तरुण मजुमदार की बंगाली फिल्म 'दादर कीर्ति' से डेब्यू किया था।1984 में रिलीज हुई हिरेन नाग निर्देशित पहली हिंदी फिल्म 'अबोध' थी। हालांकि इसके बाद उनकी और कोई हिन्दी फिल्म नहीं आई।तापस को 31 दिसंबर 2016 में रोज वैली पॉन्जी स्कीम में हिस्सेदारी के आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 13 महीने की सजा काटने के बाद उन्हें रिहाई मिली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P2TY21
No comments