Breaking News

भावना ने ओलिंपिक कोटा पक्का किया, 20 किलोमीटर पैदल रेस में अपना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

खेल डेस्क. भारतीय एथलीट भावना जाट ने 20 किलोमीटर पैदल रेस वर्ग में अपना ओलिंपिक कोटा पक्का कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि शनिवार को नेशनल चैम्पियनशिप में हासिल की। राजस्थान की भावना ने यह रेस 1 घंटा 29 मिनट और 54 सेकंड में पूरी की। जबकि ओलिंपिक क्वालिफाई के लिए 1 घंटा और 31 मिनट का समय निर्धारित था। भावना ने अपना ही 1 घंटा 38 मिनट 30 सेंकड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने अक्टूबर 2019 में बनाया था।

एक अन्य धावक प्रियंका गोस्वामी ओलिंपिक क्वालिफाई के लिए 36 सेकंड से पीछे रहगईं। दूसरे नंबर पर रहीं प्रियंका ने यह रेस 1 घंटा 31 मिनट और 36 सेंकड में पूरी की। ओलिंपिक इसी साल जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होंगे।

पुरुष वर्ग में संदीप 34 सेकंड से चूके
पुरुष वर्ग में संदीप कुमार 34 सेकंड से ओलिंपिक कोटा हासिल से चूक गए। उन्होंने यह रेस 1 घंटा 21 मिनट और 34 सेकंड में पूरी की। अब यदि अगले महीने होने वाली एशियन पैदल रेस के लिए उनका चयन होता है, तो यह उनके लिए आखिरी मौका रहेगा। 20 किलोमीटर वर्ग में भारत के केटी इरफान ओलिंपिक कोटा पाने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने पिछले साल मार्च में हुई एशियन रेस में यह उपलब्धि हासिल की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भावना जाट ने अपना ही 1 घंटा 38 मिनट और 30 सेंकड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uMt7QQ

No comments