Breaking News

शाहिद अफरीदी पांचवी बेटी के पिता बने; आत्मकथा में कहा था- बेटियों को आउटडोर गेम नहीं खेलने दूंगा

खेल डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पांचवी बार पिता बने। शुक्रवार को अफरीदी ने अपनी पांचवी बिटिया के साथ तस्वीर शेयर की। इंस्टाग्राम पर शेयर इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अफरीदी ने खुदा का शुक्रिया भी अदा किया। शाहिद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, वो आईपीएल छोड़कर दुनिया की बाकी टी20 लीग में मैदान पर नजर आते रहे हैं। पाकिस्तान सुपर लीग 20 फरवरी से शुरू होने जा रही है। अफरीदी के बारे में फिलहाल, ये साफ नहीं है कि वो इस लीग में खेलेंगे या नहीं।

खुद दी जानकारी
पाकिस्तान का यह पूर्व ऑलराउंडर कुछ वक्त से मैदान से दूर है। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में शाहिद अपनी पांचवी बिटिया को गोद में लिए नजर आए। साथ में चार बड़ी बेटियां भी नजर आ रहीं हैं। कैप्शन में शाहिद ने लिखा, “ऊपर वाले की अनंत कृपा और आर्शीवाद है। मेरे यहां पहले ही चार बेटियां थीं। अब पांचवी बिटिया ने भी हमारी जिंदगी में कदम रखा है। मैं अपने सभी दोस्तों और चाहने वालों के साथ यह सुखद समाचार साझा कर रहा हूं।

बेटियों को क्रिकेट नहीं खेलने दूंगा
अफरीदी पांचवी बेटी के पिता बन गए हैं। हालांकि, मई 2019 में आई उनकी आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ में उन्होंने साफ लिखा था कि वो अपनी किसी बेटी को क्रिकेट या कोई दूसरा आउटडोर गेम नहीं खेलने देंगे। उन्होंने कहा था कि इस इस फैसले की वजह सामाजिक और धार्मिक है। अफरीदी की पहले से चार बेटियां हैं। अन्शा, अज्बा, अमारा और अक्शा। उन्होंने आत्मकथा में लिखा, ''नारीवादी सोच के पैरोकार मेरे फैसले के बारे में जो चाहें कह सकते हैं। लेकिन मैं अपनी बेटियों को आउटडोर गेम खेलने या क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं दे सकता। वो चाहें तो इंडोर स्पोर्ट्स खेल सकती हैं।''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाहिद अफरीदी पांचवी बेटी को गोद में लिए हुए। साथ में चार अन्य बेटियां भी नजर आ रही हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37u1KbJ

No comments