Breaking News

फाल्गुन मास शुरू, 21 फरवरी को महाशिवरात्रि और 9 मार्च को होगा होलिका दहन

जीवन मंत्र डेस्क. हिन्दी पंचांग के अनुसार 10 फरवरी से नया माह फाल्गुन शुरू हो गया है। इस माह में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी और होलिका दहन होगा। इन पर्वों के साथ ही फाल्गुन माह में कई अन्य विशेष तिथियां भी आएंगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए फाल्गुन मास की विशेष तिथियां और इन तिथियों पर किए जाने वाले शुभ काम...

> सोमवार, 10 फरवरी से फाल्गुन मास शुरू हुआ है। इस दिन सोमवार होने से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

> बुधवार, 12 फरवरी को गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान श्री गणेश के लिए व्रत किया जाता है और विशेष पूजन करने की परंपरा है।

> बुधवार, 19 फरवरी को विजया एकादशी है। एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए व्रत करने का विधान है। विष्णुजी और लक्ष्मीजी की विशेष पूजा करें।

> शुक्रवार, 21 फरवरी को महादेव की पूजा का महापर्व शिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करें। शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। चांदी के लोटे से दूध अर्पित करें।

> रविवार, 23 फरवरी को फाल्गुन मास की अमावस्या है। इस दिन पितरों के श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए। अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने की और दान करने का विशेष महत्व है।

> गुरुवार, 27 फरवरी को विनायकी चतुर्थी है। ये तिथि गणेशजी को समर्पित है। इस तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करें।

> मंगलवार, 3 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा, ये होलिका दहन तक रहेगा। इन दिनों में सभी मांगलिक कर्म वर्जित रहेंगे। पूजा-पाठ की जा सकती है।

>शुक्रवार, 6 मार्च को रंगभरी एकादशी है। इसे आमलकी एकादशी भी कहते है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत रखें। विष्णु-लक्ष्मी की विशेष पूजा करें।

> सोमवार, 9 मार्च को होलिका दहन होगा। इस तिथि पर फाल्गुन खत्म हो जाएगा। अगले दिन यानी 10 मार्च को होली खेली जाएगी। इस दिन से चैत्र मास शुरू हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mahashivratri on February 21, and Holika Dahan on March 9, mahashivratri 2020, holi 2020, falgun month, falgun maas


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39jIte9

No comments