Breaking News

स्कूल में मिल रहीं घमकियों से परेशान होकर 9 साल की छात्रा ने बनाई 'एंटी बुलिंग एप'

यूटिलिटी डेस्क. स्कूल में बार-बार धमकाने से परेशान होकरशिलांग में रहने वाली9 साल की छात्राने इससे बचने के लिए एक एंटी बुलिंगमोबाइल एप्लिकेशन बनाई है। इसकी मदद से ऐसी घटनाओं की जानकारी सीधे अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। इतना ही नहीं इसमें शिकायत करने वाले की जानकारी भी उजागर नहीं होगी। कक्षा 4 में पढ़ने वाली Meaidaibahun Majaw ने यिह एप को बनाया है। छात्रा के प्रयासों को राज्य के शिक्षा मंत्री लक्ष्मण रिंबुई ने भी सराहा है।


नर्सरी से ही मिल रही थीं धमकियां
Meaidaibahun Majaw का कहना है कि उन्हे स्कूल में नर्सरी से ही धमकियां मिल रही हैं, इससे परेशान होकर मैंने इस परेशानी का हल निकालने का फैसला किया। मैं नहीं चाहती थी कि कोई और बच्चा इस तरह की घटनाओं का सामना ना करना पड़े। छात्रा ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि स्टूडेट्स के एक समूह ने एक बार उसके खिलाफ गैंग बना लिया था और दूसरे स्टूडेट्स से भी उससे बात न करने को कहा। उनमें से एक ने मेरे पैरों पर मुहर लगा दी थी। Meaidaibahun Majaw की मां Dasumarlin Majaw ने कहा कि लड़की ने पिछले साल सितंबर में एक ऐप-डेवलपमेंट कोर्स में दाखिला लिया था और कुछ महीनों में ळी उसने एप डेवलप करना सीख लिया।


कैसे काम करेगा ये एप
छात्रा के अनुसार एप का उपयोग करने वालों को धमकी देने वालों के नाम सहित घटनाओं का विवरण देना होगा। इसके अलावा इससे संबंधित व्यक्तियों को भी संदेश भेज सकेंगे। इससे अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने की अनुमति मिलती है।


भारत में 42 प्रतिशत बच्चों को स्कूल में किया जाता है परेशान
द टीचर फाउंडेशन द्वारा एसोसिएशन विप्रो अप्लाइंग थॉट्स इन स्कूल्स (वाटिस) में आयोजित सर्वेक्षण 2017 में पाया गया था कि भारत में 42 प्रतिशत बच्चों को स्कूलों में तंग किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nine Year Old Girl In Shillong Develops Anti Bullying App


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39lc3A1

No comments