डब्बू रतनानी ने लॉन्च किया 21वां सेलेब्रिटी कैलेंडर, भूमि पेडणेकर ने पहली बार करवाया टाॅपलेस फोटोशूट
बॉलीवुड डेस्क.पिछले 25 सालों से लगातार बॉलीवुड सेलेब्स के चहेते सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने एनुअल कैलेंडर लॉन्च किया। 2020 का यह 21वां सेलेब्रिटी कैलेंडर एडीशन है। इस बार डब्बू के कैलेंडर में भूमि पेडणेकर, अनन्या पांडे, शर्लिन चोपड़ा, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे सेलेब्स अलग अंदाज में नजर आए। डब्बू ने कैलेंडर फोटो शूट के बिहाइंड द सीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं।

भूमि-किआरा के टॉपलेस फोटो : डब्बू के कैलेंडर के लिए अक्सर बी-टाउन दीवाज ने बोल्ड फोटोज दिए हैं। इस बार भी किआरा आडवाणी और भूमि पेडणेकर के टॉपलेस फोटो चर्चा में रहे। इनके अलाव सनी ने भी टॉपलेस फोटो शूट करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HAahix
No comments