730 घंटों में तैयार हुई थी उर्वशी रौतेला की फिल्मफेयर ड्रेस, चार लोगों की जगह पर अकेली बैठी थीं एक्ट्रेस
बॉलीवुड डेस्क. बीते शनिवार को बॉलीवुड के प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस दौरान बी टाउन सेलेब्स डिजाइनर ड्रेसेज में रेड कार्पेट वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की ड्रेस ने सभी को हैरान किया। खास बात है कि केवल ड्रेस को उठाने के लिए एक्ट्रेस को चार लोगों का सहारा लेना पड़ा। खुद उर्वशी ने इंस्टा पोस्ट कर इस फैशन की खासियत बताई है।
730 घंटों में तैयार हुई ड्रेस
अवॉर्ड सेरेमनी में उर्वशीव डिजाइनरअल्बीना डायला की रेड ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। ड्रेस की खास बात है कि डिजाइनर ने इसे 730 घंटों में बनाया है। एक्ट्रेस की पोस्ट के अनुसार इस ड्रेस की लंबाई इतनी थी कि आस-पास की चार कुर्सियों पर कोई नहीं बैठ पाया। उन्होंने सहारा देने के लिए अपनी टीम का धन्यवाद किया। हालांकि एक्ट्रेस को किसी भी कैटेगरी में नॉमिनेशन नहीं मिला था।
‘गली बॉय’ ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड
बीते शनिवार को आयोजित हुई अवॉर्ड सेरेमनी में रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ सबसे सफल रही थी। फिल्म ने बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस, फिल्म समेत 13 बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। इसके साथ ही ‘गली बॉय’ ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bKkVBe
No comments