Breaking News

इस स्कीम में अब सिर्फ 250 रुपए में खुला सकेंगे अकाउंट, मिलता है फिक्स डिपॉजिट के मुकाबले ज्यादा ब्याज

यूटिलिटी डेस्क. हर पिता की ख्वाहिश होती है कि उसकी बेटी का भविष्य सुरक्षित हो। बेटी की पढ़ाई व शादी की टेंशन दूर करने के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ का अकाउंट खुलवा सकते हैं।पहले इस स्कीम के तहत खाता खुलवाने के लिए हजार रुपए लगते थे लेकिन अब आप केवल 250 रुपए में ये खाता खुलवा सकते हैं। इसमें सालाना 8.4 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है। इस योजना में निवेश करने पर 80सी के तहत टैक्स छूट का भी फायदा उठा सकते हैं।यह एकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
post office Sukanya Samriddhi Account know all about this account opening


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31tjVfW

No comments