Breaking News

अरमान जैन को बधाई देने गर्लफ्रेंड आलिया और मां नीतू के साथ पहुंचे रणबीर, मलाइका-अर्जुन भी साथ दिखे

बॉलीवुड डेस्क. मंगलवार रात राज कपूर के नाती यानी उनकी बेटी रीमा जैन के बेटे अरमान की वेडिंग पार्टी होस्ट की गई। पार्टी में रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और मां नीतू सिंह के साथ नजर आए तो वहीं मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ शिरकत की। जैन-कपूर परिवार और उनके अन्य रिश्तेदारों के अलावा शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ इस पार्टी में पहुंचे तो वहीं मुकेश अंबानी पत्नी नीता, बेटे आकाश, बहू श्लोका, बेटे अनंत और उनकी दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ नजर आए।

ये सेलेब्स भी पार्टी में नजर आए

पार्टी में टीना अंबानी, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, रेखा, रानी मुखर्जी, वरुण धवन, अनिल कपूर, सोनम कपूर और इंग्लिश बिजनेस वुमन और एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले समेत कई अन्य सेलेब्स ने यह पार्टी अटेंड कर अरमान और उनकी पत्नी अनीशा को बधाई दी। गौरतलब है कि अरमान ने सोमवार को दिल्ली बेस्ड डिजाइनर अनीशा मल्होत्रा से शादी की। यह शादी मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में हुई थी और यहीं रिसेप्शन भी होस्ट किया गया था।

7 सप्ताह पहले हुई थी अरमान-अनीशा की सगाई

अरमान और अनीशा की मेहंदी की रस्म शनिवार को हुई थी तो वहीं रविवार उनकी संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें श्वेता बच्चन नंदा आर सुनील शेट्टी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे। बताया जाता है कपल की सगाई करीब 7 सप्ताह पहले हुई थी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर। दाईं ओर रणबीर कपूर मां नीतू और गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ।
मनोज जैन और रीमा जैन। दाईं ओर उनके बेटे और बहू न्यूली वेड कपल अरमान जैन और अनीशा मल्होत्रा।
अंबानी परिवार। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता। दाईं ओर मुकेश अंबानी पत्नी नीता, बेटे अनंत और उनकी दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ।
शिल्पा शेट्टी, तारा सुतारिया और अथिया शेट्टी।
कियारा आडवाणी और रेखा (दाएं)।
पत्नी शोभा के साथ जितेंद्र। दाईं ओर करीना कपूर भांजी समायरा और बहन करिश्मा कपूर के साथ।
सोनम कपूर, उनकी मां सुनीता और पिता अनिल कपूर।
पति अनिल थडानी के साथ रवीना टंडन, ब्रिटिश एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले और राजीव कपूर।
वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ। दाईं ओर अनन्या पांडे पिता चंकी और मां भावना के साथ।
मनीष मल्होत्रा, पत्नी अंतरा के साथ मोहित मारवाह और अभिनेत्री रानी मुखर्जी।
संजय कपूर बेटे जहान, बेटी शनाया और पत्नी महीप के साथ।
सिद्धार्थ मल्होत्रा, यश बिड़ला और बोनी कपूर।
शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी (बीच में) बहू और बेटे के साथ।
अंशुला कपूर, समीर सोनी पत्नी नीलम के साथ और करन जौहर।
शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ। दाईं ओर शकील लडक पत्नी अमृता और सोहेल खान की पत्नी सीमा के साथ।
शशि कपूर के पोते जहान पृथ्वीराज कपूर, छोटे बेटे करण कपूर और बड़े बेटे कुणाल कपूर। दाईं ओर रणधीर कपूर।
सोहा अली खान पति कुणाल खेमू के साथ। दाईं ओर बेटे जय अंशुल अंबानी के साथ टीना अंबानी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RXQT52

No comments