सोमवार को जल्दबाजी में न करें कोई काम, वरना नुकसान हो सकता है
जीवन मंत्र डेस्क. टैरो कार्ड्स के मुताबिक सोमवार, 10 फरवरी को मेष राशि के लोग अपनी योग्यता दिखाने के मौके प्राप्त कर सकते हैं। वृष राशि के लोगों को अधिक काम करने की वजह से थकान हो सकती है। टैरो रीडर शीला एम. बजाज के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए सोमवार, 10 फरवरी का दिन कैसा रहने वाला है...
मेष - The Emperor
सोमवार आपके लिए अपने परफार्मेंस से लोगों का दिल जीतने का दिन है। आपको अपनी योग्यता दिखाने के कई मौके आज मिल सकते हैं। लोग आपकी बात सुनेंगे और आप पर भरोसा भी जताएंगे। किसी मामले में आपको अपने नजदीकी रिश्तों में काफी सहयोगात्मक माहौल मिलने के संकेत हैं। काम में हड़बड़ी या जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
करियर - आप अपनी नौकरी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आपको सराहना मिलेगी।
लव - आपको अपने साथी से कुछ मामलों में अच्छा सहयोग मिल सकता है।
हेल्थ - आपको कमर दर्द हो सकता है।
वृषभ - Page of Wands
आज का दिन आपके लिए एक साथ कई कामों को निपटाने का हो सकता है। किसी मामले में आप खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको आज कामों को पूरा करने में समय की कमी लग सकती है। आपके लिए समय है अपने काम पर पूरी तरह फोकस करने का है। थोड़ा आलस या थकान का एहसास हो सकता है। लेकिन, आज का दिन आपके लिए रुकने या थकने का नहीं है।
करियर- कामकाज में बहुत थकान रहेगी। आप अपने काम को पूरी तरह से पूरा करेंगे।
लव - आपका साथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। आप उनके साथ बहुत अच्छा महसूस करते हैं।
हेल्थ - अपने बैठने और सोने के तरीकों पर ध्यान दें, आप अपनी गर्दन को चोट पहुंचा सकते हैं।
मिथुन - King of Coins
आज का दिन आपको यात्राओं से लाभ मिलने का है। अगर आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर हैं तो आपको मनमाफिक परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप किसी निजी यात्रा पर हैं तो भी ये आपको इसमें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात कुछ पुराने लोगों से हो सकती है, संभव है आप पुरानी यादों के साथ उस पुराने रिश्ते को फिर जीवित कर पाएंगे।
करियर- आप काम पर यात्रा करेंगे। आपको आश्चर्यजनक अवसर मिलेंगे, आशावादी रहेंगे।
लव - किसी पुराने प्रेमी से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप दोनों एक रिश्ते में वापस आ सकते हैं।
हेल्थ - आप अपनी उंगलियों को चोट पहुंचा सकते हैं।
कर्क - Page of Cups
आज का दिन उन लोगों के लिए खास है, जो किसी ना किसी तरह के रचनात्मक काम से जुड़े हुए हैं। आपके लिए समय अपनी योग्यता और कुशलता से मनचाहे परिणाम पाने का है। आर्थिक लाभ होने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। आपको किसी मामले में सलाह देने का आवश्यकता पड़े तो, पीछे ना रहें। आपको सराहना मिल सकती है।
करियर - डिजाइनर एक अद्भुत काम करेंगे। आपके काम की सराहना हर कोई करेगा।
लव - आपका साथी आपसे बात करना पसंद करता है। उन्हें आपकी सोच से प्यार है।
हेल्थ - आपको सिर में दर्द हो सकता है।
सिंह - The Hanged Man
आज आप खुद को थोड़ा दबा हुआ या तनाव में घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में चीजें वैसी नहीं होंगी, जैसा आप सोचते हैं लेकिन आपको दोपहर बाद से परिस्थितियों पर बेहतर पकड़ बनाने का मौका मिल सकता है। कुछ निजी मामलों में दिन आपके लिए फेवर का रहेगा। मनचाहे काम पूरे होंगे।
करियर- आप डिमोटिनेटेड महसूस करेंगे। चीजें बेहतर हो जाएंगी, आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी।
लव - अपने साथी को अपने परिवार से मिलवाएं। अपने रिश्ते को आगे ले जाने के लिए एक अच्छा समय।
हेल्थ - आपको पैर की उंगलियों में चोट लग सकती है, धीरे-धीरे चलें। वाहन सावधानी से चलाएं।
कन्या - Wheel of Fortune
किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। दूसरों की बातों से इतना प्रभावित न हों की आपके निर्णयों में गलती हो। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख़याल रखें। हंसमुख मिजाज़ से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी।
करियर - कार्यक्षेत्र में आज बॉस या सहकर्मियों की बातों से अधिक प्रभावित न हों।
लव - रिश्तों में अपने आत्मसम्मान से कोई समझौता न करें। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इंफेक्शन होने के संकेत हैं।
तुला - The Hermit
आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। कोई पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है जिससे कुछ लेन -देन बाकी हो। यदि किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ़ ज़रूर करें। परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा। नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें। किसी भी स्थिति में निर्णय लेने से पहले थोड़ा इंतज़ार करलें तो अच्छा रहेगा।
करियर - नौकरी बदलने का योग बन रहा है।
लव - प्रियजनों से बेवजह वाद विवाद से बचें नहीं तो यह किसी बड़े झगडे का स्वरुप ले सकता है।
हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक - Nine of Swords
अपने जीवन की दिशा को लेकर मन में कुछ असमंजस बना रह सकता है। आप में भरपूर योग्यता होते हुए भी आप अपना कौशल पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे जिससे मन में असंतोष की भावना होती है। यदि आपके कुछ सपने हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए आज कोई कदम अवश्य उठाएं, चाहे वह कितना ही छोटा हो। इससे आपकी ऊर्जा को उचित दिशा मिलेगी।
करियर - यदि अपना व्यवसाय आरम्भ करना चाहते हैं तो यह उचित समय है, अवसर और साधन आसानी से प्राप्त होंगे।
लव - अपने लिए भी थोड़ा समय अवश्य निकालें। अपने परिवार को अपनी जरूरतों के बारे में समझाएं।
हेल्थ - स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।
धनु - Five of Pentacles
आपके पास बहुत से आइडियाज हैं अपने जीवन में उन्नति के लिए किन्तु स्वास्थ्य साथ नहीं देगा। नए हफ्ते की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी, आज ऊर्जा की कमी हो सकती है। आज के दिन यात्रा कम करने का प्रयास करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें की वह सलाह आपके लिए कितनी कारगर है। दूसरों की राय को इतना महत्त्व न दें की अपनी पहचान ही खो जाए।
करियर - व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें, आपकी बातों को गलत प्रसंग में पेश किया जा सकता है।
लव - घर के फैसलों में किसी बाहर वाले की सलाह को बहुत महत्व न दें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।
हेल्थ - सर्द-गर्म से बचें नहीं तो यह भविष्य में रोग का कारण बन सकता है।
मकर - Six of Wands
आज पुरानी यादों में न खो कर वर्तमान में रहें। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और आध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें।
करियर - काम में अपना फोकस बनाए रखें। व्यर्थ की गॉसिप में न पड़ें नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है।
लव - जो बीत गया उसके लिए आप कुछ नहीं कर सकते, वर्तमान में जीने का प्रयास करें।
हेल्थ - कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है।
कुंभ - Temperance
आज किसी भी प्रकार का रचनात्मक कार्य करें जो आपको पसंद हो जैसे की लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें।
करियर - यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करिए जिसमे आपको ख़ुशी मिलती हो। उससे आर्थिक समृद्धि भी मिलेगी।
लव - अपने लिए भी थोड़ा समय अवश्य निकालें। रिश्तों को भी समय दें।
हेल्थ - मेडिटेशन से मन में शांति बनी रहेगी और व्यर्थ चिंता करने की आदत में भी सुधार होगा।
मीन - Judgement
आज किसी भी बात में टालमटोल न करें नहीं तो यह स्वभाव आपके लिए भविष्य में नुकसानदायक हो सकता है। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आज मन और मस्तिष्क में एक नयी ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगायें तो सफलता मिलेगी।
करियर - आज का दिन लाभदायक रहेगा। जिस टेंडर के लिए आप परेशान थे, वह आपको मिल सकता है।
लव - विवाह सम्बन्धी मसलों में निर्णय लेने की जल्दबाजी न करें।
हेल्थ - आज से आरम्भ किया हुआ व्यायाम नियम अच्छे फल देगा। अपनी सेहत के साथ कोई लापरवाही न करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SwirgV
No comments