Breaking News

राजीव राम और जॉय सलिसबरी ने मेन्स डबल्स खिताब जीता, फाइनल में मैक्स पुर्केल और लुक सेविल्ले को हराया

खेल डेस्क. अमेरिका के भारतवंशी राजीव राम और ब्रिटेन के जॉय सलिसबरी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का मेन्स डबल्स खिताब जीत लिया। 11वीं सीड जोड़ी ने वाइल्डकार्ड्स मैक्स पुर्केल और लुक सेविल्ले को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 हराया। यह मुकाबला 1 घंटा और 10 मिनट चला। इस जोड़ी का यह पहला ग्रैंड स्लैम है।

राजीव राम ने अब तक 2 सिंगल्स खिताब जीते हैं। सलिसबरी अपना खाता नहीं खोल सके। वे ऑस्ट्रेलियन ओपन के डबल्स में दूसरी बार खेल रहे थे। सिंगल्स में सलिसबरी ने अब तक डेब्यू नहीं किया। वहीं राम पिछली बार 2016 में टूर्नामेंट के सिंगल्स में उतरे थे।

राजीव के साथ खेलना सम्मान की बात: सलिसबरी
पहला ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद सलिसबरी ने सबसे अच्छा पार्टनर बनने के लिए राजीव को धन्यवाद दिया। उन्होंने राजीव से कहा, ‘‘एक साल पहले जब मैंने आपसे साथ खेलने के लिए कहा था, तब बिल्कुल नहीं सोचा था कि हम आज यहां खड़े होंगे। लेकिन आपके साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्रिटेन के जॉय सलिसबरी और अमेरिका के भारतवंशी राजीव राम (दाएं)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OmojZ7

No comments