यूटिलिटी डेस्क. देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने फिर एक बार 2 करोड़ रुपए से कम की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में कटौती की है। एफडी की ब्याज दरें 0.10% से 0.50% तक घटा दी हैं। नई दरें 10 फरवरी से लागू होंगी। इससे भी जनवरी में ब्याज दर में 0.15% कटौती की गई थी। ऐसे में अगर आप बैंक में फिक्स डिपॉजिट (एफडी) करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि कौन सा बैंक कितने साल की एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है, ताकि आप अपना पैसा सही जगह इन्वेस्ट कर सकें। हम आपको 5 ऐसे बैंको के एफडी पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं जहां आपका पैसा भी सुरक्षित रहेगा और आपको 2 करोड़ से कम निवेश पर अच्छा ब्याज भी मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S554Fx
No comments