Breaking News

फरवरी में फास्टैग से सरकार ने रोजाना कमाए 63 करोड़ रुपए, महीने में हुई 1841 करोड़ की कमाई

यूटिलिटी डेस्क. पूरे देश में टोल टैक्स वसूली के लिए फास्टैग व्यवस्था लागू हो गई है। फरवरी महीने में इस नई व्यवस्था के द्वारा 1841 करोड़ रुपए की कमाई की गई है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस महीने में फास्टैग से सरकार को टोल प्लाजा से रोजना 63 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हुई है। नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर फास्टैग से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। हालांकि अभी हाईवे पर एक-चौथाई टोल बूथ पर नकद और फास्टैग दोनों से भुगतान हो सकेगा।


लगातार बढ़ रहा टोल कलेक्शन

  • फरवरी में नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा पर फास्टैग से करीब 11 करोड़ 13 लाख ट्रांजेक्शन हुए हैं।
  • जनवरी में नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा पर फास्टैग से करीब 9 करोड़ 30 लाख ट्रांजेक्शन हुए हैं। इससे सरकार की 1622 करोड़ रुपए की कमाई हुई।
  • दिसंबर में सरकार को इन टोल प्लाजा से फास्टैग के जरिए 1256 करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी। इस दौरान फास्टैग से 6 करोड़ 40 लाख ट्रांजेक्शन हुए।
  • नवंबर में टोल प्लाजा पर फास्टैग से 3 करोड़ 40 लाख ट्रांजेक्शन हुए थे। नवंबर में इन ट्रांजेक्शन्स से करीब 774 करोड़ रुपए की कमाई हुई।
  • अक्टूबर 2019 में फास्टैग से 3 करोड़ 10 लाख ट्रांजेक्शन हुए थे, जिससे सरकार को 703 करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी।


बिना फास्टैग के लेन में घुसने वाले वाहनों से वसूले 20 करोड़
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कहा है कि उसने टोल प्लाजा पर फास्टैग वाले लेन में घुसने वाले बिना टैग के 18 लाख वाहनों से 20 करोड़ रुपए वसूले हैं। सड़क परिवहन मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली के लिए फास्टैग की शुरुआत की थी। बिना टैग वाला वाहन अगर फास्टैग वाली लेन में घुसता है तो उसे दो गुना टोल देना होता है। अभी तक देशभर में 1.55 करोड़ से ज्यादा फास्टैग जारी किए जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
fastag ; toll plaza ; government earned 63 crore rupees daily from fastag in febuary, this month earned 1841 crores


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uK2P1z

No comments