गिरते मार्केट में एसआईपी में निवेश करना न करें बंद, ऐसे में निवेश बढ़ाना हो सकता है फायदेमंद
यूटिलिटी डेस्क. शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों में डर का माहौल है। ऐसे में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए किए गए निवेश से रिटर्न में भी गिरावट देखी जा रही है, लेकिन जानकारों का कहना है कि इसमें निवेश बंद न करें, इसे बनाएं रखें। आइए समझते हैं कि आखिर ऐसी स्थिति में क्या करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
बंद न करें एसआईपी
एसआईपी के तहत आप रेगुलर एक तय रुपयोंको आपकी पसंदीदा म्यूचुअल फंड स्कीम में लगाते हैं। जबमार्केट गिरता हैमें फंड का नेट एसेट वैल्यू कम हो जाती है औरआपको ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं। इससे जब मार्केट चढ़ेगा तो फंड का नेट एसेट वैल्यू भी बढ़ेगा, औरआपको फायदा होगा।
निवेश बढ़ा दें
जब इक्विटी का दाम गिरता है तो आपको उसे रिडीम करने या बंद करने की बजाय निवेश बढ़ाना चाहिए। बाजार जब निचले स्तर पर हो तो आपको पैसा निकालने की बजाय उसमें और पैसा लगाना चाहिए क्योंकि पैसा निकालने का मतलब होगा बड़ा नुकसान। गिरते बाजार में आपको धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए और गिरते बाजार का फायदा उठाते हुए आप हर गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपका रिस्क मैनेज हो जाएगा।
उतार-चढ़ाव से न घबराएं
अगर आप नए निवेशक हैं तो ऐसे समय में थोड़ा सतर्क रहें। क्योंकि, निवेश में जागरूकता ही आपके पैसे को बचा सकती है। कभी भी छोटी अवधि के उतार-चढ़ाव से न घबराएं और लंबी अवधि का लक्ष्य निर्धारित करें। इससे आपको सही निवेश करने में आसानी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ITBJbS
No comments