Breaking News

मीन संक्रांति पर नदियों में स्नान करने की परंपरा, इस दिन राशि अनुसार कर सकते हैं दान

जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाएगा। ये माह सोमवार, 13 अप्रैल तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मीन राशि में सूर्य का प्रवेश मीन संक्रांति कहलाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें और दान-पुण्य करना चाहिए। अपने इष्टदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए। सूर्य को जल चढ़ाकर ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। जानिए राशि अनुसार मीन संक्रांति पर किन चीजों का दान कर सकते हैं...

मेष- इन लोगों को तिल का दान करना चाहिए। अब गर्मी के दिनों में मच्छर बढ़ेंगे, ऐसे में किसी गरीब को मच्छरजाली का दान करें।

वृष- इस राशि के लोग वस्त्रों का और अनाज का दान कर सकते हैं।

मिथन- मिथुन राशि के लोग जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग का दान करें। किसी गौशाला में घास का दान करें।

कर्क- कर्क राशि के लोग फलों का और शहद का दान कर सकते हैं।

सिंह- राशि सिंह के लोगों के लिए गुड़ और चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या- मीन संक्रांति पर गरीबों बच्चों को शिक्षा से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए।

तुला- ये लोग दूध का दान कर सकते हैं। चावल का दान किसी मंदिर में करें।

वृश्चिक- दूध, दही से बनी चीजें गरीब बच्चों को खिलाएं।

धनु- इस राशि के लोग गौशाला में घास और धन का दान करें। हल्दी का भी दान करें।

मकर- ये लोग किसी गरीब व्यक्ति को उड़द की दाल और सरसों के तेल का दान करें।

कुंभ- कुंभ राशि वाले लोग काले तिल और तेल का दान किसी मंदिर में करें।

मीन- ये लोग संक्रांति पर चने की दाल, हल्दी का दान कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
meen sankranti 2020, surya in meen rashi, sun transit in Pisces, Surya ko jal, surya puja vidhi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33iIhdA

No comments