करियर से संबंधित कोई बड़ा काम शनिवार को हो सकता है, सम्मान मिल सकता है
जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 14 मार्च का मूलांक 5, भाग्यांक 3, दिन अंक 8, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 3 की अंक 5 के साथ मित्र युति और अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति बन रही है। अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 14 मार्च का दिन...
अंक 1- पितृपक्ष के साथ संबंध सुखद रह सकता है। करियर संबंधी बड़ा काम संभव है। आउटडोर खेलों के खिलाड़ियों को सम्मान मिल सकता है।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 2- निकट परिचय की महिला का व्यवहार परेशानी का कारण बन सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। परिश्रम की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान को देसी घी का दीपक कर चावल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 3- अपना निर्णय बदलना पड़ सकता है। आपसे बड़ी उम्र के मित्र के कारण फायदा हो सकता है। वाणी दोष से बचें।
क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 4- परिजनों से उलझने से बचें। अधिकारी वर्ग को अच्छा अवसर मिल सकता है। पसीना अनपेक्षित रूप से आए तो तुरंत चिकित्सा करवाएं।
क्या करें- अनाथालय में भोजन करवाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 5- कोशिश करें कि कार्य में आपकी एकाग्रता बनी रहे। नए स्थान की यात्रा लाभकारी रह सकती है। मानसिक तनाव रह सकता है।
क्या करें- जल में दूब डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 6- मानसिक उठापटक के बाद भी लाभ की स्थिति बन सकती है। पुराना निवेश मजबूत हो सकता है। मेडिकल चैकअप की रिपोर्ट अनुकूल आ सकती है।
क्या करें- छोटे भाई को भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 7- इच्छाओं की पूर्ति के मामले में समझौता करना पड़ सकता है, इसलिए पर्याप्त धैर्य रखें। आसपास के संबंध विचित्र अनुभव दे सकते हैं। पैरों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- बटुक भैरव को दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 8- व्यापार में चल रही साझेदारी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। नई फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। समय अनुकूल है, पारिवारिक खींचातानी से बचें।
क्या करें- रुद्राष्टक का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 9- किसी महिला के साथ विवाद में बिलकुल न पड़ें। प्राथमिकता से लक्ष्य निर्धारित कर काम में लगेंगे तो मनचाही सफलता भी मिल सकती है।
क्या करें- श्मशान भूमि के लिए आर्थिक सहयोग दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vTe2h6
No comments