बंधन और IDFC फर्स्ट बैंक सहित ये 5 बैंक बचत खाते पर दे रहे 7% से भी ज्यादा ब्याज
यूटिलिटी डेस्क। अगर आप बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवाने का सोच रहे हैं तो कुछ ऐसे बैंक भी हैं जो सेविंग अकाउंट पर फिक्स्ड डिपोजिट से भी ज्यादा ब्याज देते है।इन बैंकों में बंधन बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक जैसेबैंक से लेकर कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हैं। हम आपको ऐसे ही 5 बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो आपको सेविंग अकाउंट पर 7 प्रतिशतसे भी ज्यादा ब्याज की पेशकश करते हैं।
IDFC फर्स्ट बैंक
इसमें 1 लाख या उससे कम की जमा पर 6 फीसदी और 1 लाख से लेकर 1 करोड़ या उससे कम की जमा पर 7 तक की सालाना ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।
बंधन बैंक
बंधन बैंक में सेविंग्स अकाउंट पर डेली 1 लाख रुपए तक के बैलेंस पर सालाना 4 फीसदी, 1 लाख से 10 करोड़ रुपए तक के बैलेंस पर 6 फीसदी, 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपए तक के बैलेंस पर 6.55 फीसदी और 50 करोड़ रुपए से ज्यादा के बैलेंस पर 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (डेली क्लोजिंग बैलेंस के आधार पर सालाना ब्याज)
1 लाख रुपए तक के बैलेंस पर 6.25 फीसदी,1 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक पर 7.25 फीसदी और 10 लाख से ज्यादा के बैलेंस पर 7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक
1 लाख रुपए तक के बैलेंस पर 5 फीसदी, 1 लाख से 10 लाख रुपए तक पर 6.10 फीसदी और 10 लाख से 50 लाख रुपए तक के बैलेंस पर 6.25 फीसदी सालाना ब्याज दिया जाता है। वहीं 50 लाख से 10 करोड़ रुपए तक के बैलेंस पर 6.40 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
5 लाख रुपए तक के बैलेंस पर 4 फीसदी, 5 लाख से 50 लाख रुपए तक के बैलेंस पर 5.50 फीसदी और 50 लाख से 5 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6.75 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है। अगर आपके अकाउंट में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा बैलेंस है तो आपको 7 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dxw6Or
No comments