सोमवार को मिल सकता है मान-सम्मान, महिलाओं के लिए पक्ष का रहेगा दिन
सोमवार, 25 मई का मूलांक 7, भाग्यांक 7, दिन अंक 2, 7, मासांक 5, चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 के साथ अंक 5 की प्रबल मित्र युति और अंक 6 की मित्र युति और अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 25 मई का दिन...
अंक 1- व्यावसायिक रसोइयों के लिए मान-सम्मान प्राप्त करने का अवसर आ सकता है। गृहिणियों के लिए श्रेय-प्राप्ति की खुशी मिल सकती है। अपनी एकाग्रता प्रभवित होने से बचाएं।
क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 2- निजी सहायकों और निजी सचिवों के लिए बॉस का सहयोग प्राप्त करने का समय है। इनका प्रमोशन या कार्य-वृद्धि भी संभव है। नाक संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 3- फिल्म-टीवी निर्माताओं को नया प्रस्ताव मिल सकता है या इनका प्रस्ताव मंजूर हो सकता है। ऑटो पार्ट्स के दुकानदारों के लिए समय लाभकारी रह सकता है। उत्साह बढ़ा-चढा रह सकता है।
क्या करें- गुड़-आटे के हलवा दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 4- इनडोर खेलों के खिलाडियों को खेल संघों की राजनीति में झटका लग सकता है। मेडिकल विद्यार्थियों के लिए समय धैर्य धारण करने का है। मनोबल प्रभावित हो सकता है।
क्या करें- चींटियों को भोजन डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 5- नया जॉब ढूंढने में सहूलियत हो सकती है। टूर्स और ट्रैवल्स वालों के लिए राहत की बात हो सकती है। मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें- हनुमान बाहुक का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 6- राशन डीलरों के लिए भागदौड़ करने का समय है, सावधानी से काम करें। सीए व सीएस के लिए नया जॉब पाने की दृष्टि से अनुकूल समय है। शरीर का अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या कर सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों के मामले में समझौता करना पड़ सकता है। दूसरों की बातों पर ध्यान दें। जल्दबाज़ी में उन्हें खारिज न करें। माइग्रेन से पीड़ित हैं तो इस ओर विशेष सगाजता रखें।
क्या करें- शनि देव के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 8- पैतृक ट्रस्ट संचालनकर्ताओं को तालमेल संबंधी समस्या आ सकती है। नर्सिंगकर्मियों के लिए कार्यक्षेत्र में खास भागादौड़ी वाली बात रह सकती है। पैरों की नसों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- देवी कीलक का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 9- कागज के थोक सप्लायर्स के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। लाइम स्टोन के कारोबारियों के लिए लाभकारी स्थिति रह सकती है। आत्ममंथन पर बल दें।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36pFlNG
No comments