Breaking News

अबराम खान ने दिया सुहाना को अपने हाथों से बना क्यूट बर्थडे कार्ड, लिखा- ‘तुम दुनिया की सबसे अच्छी बहन हो’

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 22 मई को 20 साल की हो चुकी हैं। लॉकडाउन के बीच सुहाना ने अपने घर में हुए सेलिब्रेशन की कुछ झलक शेयर की हैं। जिसमें सुहाना ने भाई अबराम का दिया हुआ तोहफा भी दिखाया है। इस कार्ड को अबराम ने अपने हाथों बनाकर भावुक नोट लिखा है।
सुहाना ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें ग्लैमरस तस्वीरें और कुछ तोहफे दिख रहे हैं। तस्वीरों में अबराम का दिया हुआ गुलाब और एक कार्ड भी शामिल है। इस कार्ड में अबराम ने अपनी हैंडराइटिंग में लिखा, हैप्पी बर्थडे, ‘आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे अच्छी बहन हो’।

20वे जन्मदिन पर पोस्ट शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा, ‘मैं 10 सालों में 30 की होने वाली हूं’। साथ ही उन्होंने अपने घर की छत पर हुए फोटोशूट की भी तस्वीरें शेयर की हैं। स्लोमो में वो बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। सुहाना लॉकडाउन के पहले ही न्यूयॉर्क से मुंबई वापस आ चुकी हैं जिसके बाद से ही वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इससे पहले सुहाना का इंस्टा अकाउंट प्राइवेट था जो अब पब्लिक प्रोफाइल बन चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abram Khan gave a beautiful birthday card to Suhana with his own hands written note, wrote- 'You are the best sister in the world'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LW6Chq

No comments