Jio के इन प्लान्स में हर दिन 3 जीबी हाई स्पीड डाटा के साथ मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
अगर आप जियो यूजर हैं और किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसमें आपको फ्री कॉलिंग के साथ ज्यादा डाटा की सुविधा भी मिले तो कंपनी आपको 3 प्लान ऑफर कर रही है। इन प्लान्स में आपको 3 जीबी हाई स्पीड डाटा रोजाना मिलेगा। हम आपको इन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।
349 रुपए वाला प्लान
28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी, वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट देगी। इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लांस में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
401 रुपए का प्लान
401 रुपए के 28 दिनों की वैलिडिटी वालेइस प्लान में जियो अपने ग्राहकों को 90 जीबी डाटा ऑफर कर रही है। यानी हर रोज 3 जीबी डाटा के अलावा कुल 6 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 399 रुपए की कीमत वाला एक साल का डिज़्नी+ हॉट्स्टार VIP फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
999 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में यूजर को 84 दिनों तक हर दिन 3जीबी डाटा की सुविधा मिलेगी। डाटा के अलावा इस प्लान में आपको जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट्स मिलेंगे। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस की भी सुविधा उपलब्ध है। अन्य सभी रिलायंस जियो प्लान्स की तरह इस जियो प्लान के साथ भी यूजर को जियो सिनेमा समेत अन्य जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UwiBHd
No comments