Breaking News

चौथे दिन का खेल शुरू, दक्षिण अफ्रीका फॉलोऑन खेलने उतरी; भारत को 326 रन की बढ़त

खेल डेस्क.भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में पहली पारी के आधार पर 326 रन की बढ़त ले ली। टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 275 रन पर ऑलआउट हो गई। वह फॉलोऑन नहीं बचा सकी। इससे पहले भारत ने पहली पारी 5 विकेट 601 रन बनाकर घोषित की थी।केशव महाराज करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वे 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने फिलैंडर के साथ नौवें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। फिलैंडर ने नाबाद 44 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहली पारी के आधार पर भारत की ये दूसरी बड़ी बढ़त है। इससे पहले 2009-10 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 347 रन की बढ़त बनाई थी।दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 64 रन बनाए। येउनके टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक है। भारत के लिए अश्विन के अलावा उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो और रविंद्र जडेजा को एक सफलता मिली।

कोहली ने सातवां दोहरा शतक लगाया

पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 91 रनों की पारी खेली। कोहली ने टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक लगाया। वे ऐसा करने वाले वे दुनिया के छठे और पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, जावेद मियांदाद, युनिस खान, मार्वन अटापट्टू को पीछे छोड़ दिया।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India vs South Africa Live Score, Pune Test, Day 4 - India (IND) vs South Africa (SA) 2nd Test Match Pune Day 4 Live Upd


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IMznf7

No comments